दिल्ली में केजरीवाल सरकार को 'भ्रष्ट' बता रही कांग्रेस, संसद में उन्ही की रिहाई के लिए कर रही प्रदर्शन ! दिलचस्प राजनीति

दिल्ली में केजरीवाल सरकार को 'भ्रष्ट' बता रही कांग्रेस, संसद में उन्ही की रिहाई के लिए कर रही प्रदर्शन ! दिलचस्प राजनीति
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ संजय सिंह ने लिखा है कि, ''संसद में INDIA Alliance ने किया जोरदार प्रदर्शन। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की रिहाई की मांग की। ED-CBI का दुरूपयोग बंद होना चाहिए, विपक्षी नेताओं को जेल में डालना बंद करो।''

दरअसल, गौर करने वाली बात ये है कि संसद में भले ही AAP और कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने के लिए एक हो गए हों, किन्तु दिल्ली में स्थिति बदल चुकी है. ये बदलाव भी केवल चुनावी गठबंधन टूटने तक का ही नहीं है, बल्कि कांग्रेस ने पहले की तरह अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और AAP पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं, जैसा लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में दिखाई दिया था। 

दरअसल, दिल्ली में करीब 6 महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, और कांग्रेस अभी से AAP के खिलाफ मैदान में उतर चुकी है, ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस AAP सरकार को हर मोर्चे पर पीछे धकेलना चाह रही है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव पार्टी हाईकमान के खिलाफ जा रहे हैं, जिस पर उन्हें उत्तर देना चाहिये. बता दें कि, संजय सिंह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बयानों से बेहद नाराज़ हैं, जिसमें वो दिल्ली सरकार को बार बार निशाना बना रहे हैं. देवेंद्र यादव कई बार कह चुके हैं कि AAP पार्टी को दिल्ली के लोगों की समस्याओं की जरा भी चिंता नहीं है, वो तो केवल अपने अंदरूनी समस्याओं में ही उलझी पड़ी है, और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर लोगों की हमदर्दी हासिल करने में लगी हुई है. यही नहीं, दिल्ली में कांग्रेस ने AAP के खिलाफ मटकाफोड़ प्रदर्शन भी किया है।  

AAP नेता संजय सिंह ये समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर AAP का समर्थन करते हैं, तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव अलग रास्ता क्यों ले रहे हैं. एक प्रेस वार्ता में संजय सिंह जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर AAP को इंडिया गठबंधन का समर्थन मिलने की दुहाई देते हैं. वो ये भी याद दिलाते हैं कि इस मुद्दे पर हुई बैठक में कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए थे - मगर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को इस बात की जरा भी परवाह नहीं है.  

संजय सिंह कहते हैं, अगर दिल्ली कांग्रेस के नेता अलग रास्ता अपनाते हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व को तो जवाब देना ही चाहिये. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तो संसद परिसर में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन में शामिल होते हैं, किन्तु संजय सिंह के सवाल पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी सवाल उठा रहे हैं. देवेंद्र यादव याद दिलाते हैं कि कैसे लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के दूसरे ही दिन AAP ने ही कांग्रेस से अलग होने का ऐलान किया था. 

इसके चलते कांग्रेस नेता, AAP, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार और एमसीडी पर जोरदार प्रहार कर रही है. देवेंद्र यादव का कहना है, हमारे नेता राहुल गांधी की हिम्मत है कि वो भाजपा की तानाशाह सरकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ बीते 10 वर्षों से लगातार लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ते आ रहे हैं। केजरीवाल सरकार के मंत्री कांग्रेस को गठबंधन पर नसीहत देने की जगह जल संकट और जल भराव जैसी विकराल विपदाओं से दिल्लीवालों को राहत देने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का इल्जाम है कि कि जल जमाव से त्रस्त हुई दिल्ली की मुख्य वजह भ्रष्टाचार है, और इसके लिए वो दिल्ली सरकार और DDA के साथ साथ दिल्ली नगर निगम को भी घेर रहे हैं. इन सबके बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद परिसर में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होते हैं, क्योंकि यहाँ निशाना प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार है, जिसके खिलाफ लड़ने के लिए जितने मिल जाएं, उतने सही हैं। भले ही फिर बाद में आपस में क्यों ना लड़ाई हो जाए ? 

CBI हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, क्या मिलेगी जमानत ?

आतंकवाद के आरोपों में कैद कश्मीरी नेता अब्दुल रशीद शेख को मिली सांसद की शपथ लेने की इजाजत

गोल्ड स्मगलिंग के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पर खोल ली दूकान, प्राइवेट पार्ट में छिपाते थे सोना, मास्टरमाइंड साबिर अली गिरफ्तार

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -