हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र, किए ये ऐलान

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र, किए ये ऐलान
Share:

चंडीगढ़: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपना गारंटी पत्र जारी कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की सात गारंटियों की घोषणा की। कांग्रेस ने कहा कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो गरीबों को दो कमरों का मकान दिया जाएगा तथा महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि भाजपा शासन में हरियाणा में अपराध बढ़े हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस उन्हें हर महीने 2,000 रुपए देगी, जिसका लाभ 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को मिलेगा। महंगाई का बोझ कम करने के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को राहत देने के लिए 6,000 रुपए पेंशन दी जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) फिर से लागू की जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा तथा हरियाणा को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। उदय भान ने यह भी कहा कि चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराया जाएगा तथा गरीब परिवारों को 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा। इसके अलावा, कांग्रेस कानूनी रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी सुनिश्चित करेगी।

कांग्रेस की हरियाणा के लिए गारंटियां इस प्रकार हैं:
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपए तक मुफ्त चिकित्सा उपचार।
महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर।
2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती और हरियाणा को नशामुक्त करने की पहल।
वृद्धावस्था, दिव्यांगता और विधवा पेंशन 6,000 रुपए होगी और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की जाएगी।
जातिगत जनगणना कराई जाएगी और क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाई जाएगी।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा।
गरीबों को 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख रुपए की लागत से 2 कमरों का मकान दिया जाएगा।

दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र पेश किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान मौजूद थे।

यौन-शोषण के जिस मामले के बाद बनी हेमा-कमिटी, जानिए उसके आरोपी को SC ने क्यों-दी-जमानत?

एक लड़की ने तोड़ा 60 लड़कों का दिल, पुलिस भी रह गई हैरान

हिमाचल में मंदिर के ऊपर खड़ी कर दी अवैध मस्जिद, हिंदु संगठन का दावा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -