कांग्रेस नेता ने किया द्रौपदी मुर्मू का अपमान, कहा- उन्हें आदिवासियों का...

कांग्रेस नेता ने किया द्रौपदी मुर्मू का अपमान, कहा- उन्हें आदिवासियों का...
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे बड़ा बखेड़ा खड़ा हो सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें मुर्मू को 'आदिवासी का प्रतीक' नहीं बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने द्रौपदी मुर्मू की विचारधारा पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस बयान पर पलटवार किया है और इसे मुर्मू का अपमान बताया है।

बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा कि, 'यह द्रौपदी मुर्मू के संबंध में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे प्रत्याशी हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। मगर, वह भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं। हमें उन्हें आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और हाथरस कांड हो गया। क्या उन्होंने (कोविंद ने) एक भी शब्द कहा? अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।'

अजय कुमार ने आगे कहा कि समान विचारधारा वाले सभी दलों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना चाहिए। कुमार ने कहा कि, 'प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और एक जैसी विचारधारा वाले सभी सियासी दलों को यशवंत सिन्हा के लिए वोट देना चाहिए।'

गुरुपूर्णिमा पर आपस में भिड़े बालासाहेब के शिष्य, ट्वीटर पर निकाली भड़ास

आज बिहार आएंगे CM योगी, जानिए क्यों?

'मैं एकनाथ शिंदे को धूल चटा दूंगा...', CM शिंदे पर जमकर बरसें उद्धव ठाकरे

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -