अमित शाह कही मेरा एनकाउंटर ना करवा दे |
अमित शाह कही मेरा एनकाउंटर ना करवा दे |
Share:

अहमदाबाद। इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपने - अपने चुनाव प्रचार अभियान में लगी है, इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा राजनीतिक आरोप तो कई बार लगाए जाते रहे हैं लेकिन, अब कांग्रेस के समर्थन से चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी कर रहे, आदिवासी नेता छोटू भाई वसावा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने अमित शाह पर आरोप लगाया है कि, वे उनका एनकाउंटर करवाना चाहते हैं। पुलिस अधिकारियों के माध्यम से वे इस कार्य को अंजाम देना चाहते हैं। गौरतलब है कि, सीएम नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड से अलग होने के बाद, छोटू भाई वसावा शरद यादव गुट के साथ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छोटू वसावा ने इस मामले में एक वीडियो भी जारी किया है। सोशल मीडिया वेबसाईट फेसबुक पर इस वीडियो को देखा जा रहा है। इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद, मामला गंभीर हो गया है। छोटू भाई ने कहा है कि, उन्होंने राज्यसभा चुनाव में अपना मत कांग्रेस के अहमद पटेल को दिया था, और अहमद पटेल की जीत हुई थी।

मगर अब छोटू भाई वसावा ने आरोप लगाया है कि, अमित शाह इसी बात का बदला लेना चाहते हैं और मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। गौरतलब है कि, कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के कार्य में लगे हैं। भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों द्वारा जमकर सभाऐं की जा रही हैं। दोनों के दिग्गज नेता राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी - अपनी पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों में सभाऐं कर रहे हैं।

एक कार जिसे मिला बाइक के लिए पुरस्कार

पीएम मोदी को रोकना पड़ा अपना भाषण

राहुल ने राफेल को लेकर मोदी को घेरा

युवराज के खिलाफ उठे बगावत के सुर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -