'द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं...', क्या कांग्रेस मानेगी अपने वरिष्ठ नेता की सलाह ?

'द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं...', क्या कांग्रेस मानेगी अपने वरिष्ठ नेता की सलाह ?
Share:

नई दिल्ली: विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाए गए यशवंत सिन्हा का समर्थन वापस लेने की अपील कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी से की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि उसे द्रौपदी मुर्मू के विरोध पर फिर से विचार करना चाहिए। 

प्रमोद कृष्णम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'पं. मोतीलाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है। पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।' इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यशवंत सिन्हा से मुलाकात की जो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं, उन्हें इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए भी प्रमोद कृष्णम ने चुभने वाला ट्वीट किया था। 

प्रमोद कृष्णम ने लिखा था,  'ये  नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते।' हालाँकि,  प्रमोद कृष्णम के ट्वीट पर अब तक किसी कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, मगर ऐसा माना जा रहा है कि इस पर उन्हें तीखा हमला झेलना पड़ सकता है। इससे पहले कन्हैयालाल मर्डर केस में भी उन्होंने राजस्थान की पुलिस पर सवाल खड़े किए थे। अपनी ही सरकार को घेरने पर उन्हें कांग्रेस नेताओं की आलोचना झेलना पड़ी थी।

अरुणाचल प्रदेश: भाजपा MLA पर लगा बलात्कार का आरोप, FIR दर्ज, लेकिन गिरफ़्तारी नहीं

जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने 37 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

जम्मू कश्मीर कांग्रेस में मचा घमासान, प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हो रही खींचतान

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -