वायनाड पीड़ितों के लिए जुटाए गए फंड में हेरफेर कर गए कांग्रेस नेता ! पहले अध्यक्ष ने लगाए आरोप, फिर मारा यू टर्न

वायनाड पीड़ितों के लिए जुटाए गए फंड में हेरफेर कर गए कांग्रेस नेता ! पहले अध्यक्ष ने लगाए आरोप, फिर मारा यू टर्न
Share:

कोच्ची: केरल के वायनाड में प्राकृतिक आपदा के बाद देशभर में पीड़ितों की मदद के प्रयास जारी हैं। इस बीच, आरएसएस के स्वयंसेवक जहां जमीन पर काम कर रहे हैं, वहीं कोझिकोड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राहत फंड के घोटाले का आरोप लगा है। हालाँकि, बाद में इस खबर से पलटाव हुआ, लेकिन चर्चा अब भी जारी है कि कांग्रेस को बदनामी से बचाने के लिए कहीं इस गबन को छिपाया तो नहीं जा रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोझिकोड के चेलानूर निर्वाचन क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ितों की मदद के नाम पर जुटाए गए फंड का दुरुपयोग किया। इस शिकायत को निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष अजल दिवानंदन ने ही पहले उठाया था। कांग्रेस अध्यक्ष दिवानंदन ने आरोप लगाया कि पार्टी उपाध्यक्ष अश्विन एडावलथ और कार्यकर्ता अनस ने धन जुटाया, लेकिन उसे गबन कर लिया। आरोप था कि दोनों ने राहत कार्य के लिए जरूरी कागजी काम भी नहीं किया और विवादास्पद रूप से धन उगाही की, जिससे पीड़ितों के लिए आवश्यक सहायता नहीं पहुंच सकी। इस विवाद के बढ़ने और शिकायत के लीक होने के बाद राज्य नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया। पहले खबर आई थी कि उपाध्यक्ष अश्विन ने अध्यक्ष की शिकायत के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

 

लेकिन बाद में अध्यक्ष अजल दिवानंदन ने इस मामले में यू-टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं की। युवा कांग्रेस के जिला नेतृत्व ने भी इस मामले में किसी शिकायत के आने से इनकार किया। इस यूटर्न के बावजूद, यह खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। आंध्र प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु वर्धन रेड्डी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब भ्रष्टाचार में लिप्त होकर आपदा का फायदा उठाकर मानवता के साथ घिनौना विश्वासघात कर रही है।

सपा नेता मोईद खान के बाद नवाब गिरफ्तार, पहले अयोध्या में हुआ था सामूहिक बलात्कार और अब अखिलेश के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में दुराचार

'अगर बंगाल पुलिस केस सुलझाने में नाकाम रही तो..', लेडी डॉक्टर के रेप-मर्डर पर सीएम ममता का बड़ा ऐलान

'हिन्दुओं पर हमले की 3600 से अधिक घटनाएं..', भारत सरकार को 57 बुद्धिजीवियों का पत्र, हिन्दू नरसंहार को संसद में मान्यता देने की मांग

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -