नहीं रहे कांग्रेस विधायक जुबैर खान, अशोक गहलोत ने जताया शोक

नहीं रहे कांग्रेस विधायक जुबैर खान, अशोक गहलोत ने जताया शोक
Share:

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से दुखद खबर आ रही है यहाँ रामगढ़ सीट से कांग्रेस MLA जुबैर खान का शनिवार की सुबह निधन हो गया। लंबे वक़्त से बीमार चल रहे MLA जुबैर खान ने सुबह 5:50 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबैर खान अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस के MLA थे तथा काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी सफिया जुबैर ने उनकी मृत्यु की जानकारी दी। सफिया जुबैर भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। जुबैर खान के निधन से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वे एक अनुभवी एवं समर्पित नेता थे, जिन्होंने अलवर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व सीएम अशोक गहलोत तथा कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने जुबैर खान के निधन पर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जुबैर खान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

जुबैर खान के निधन के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का आंकड़ा घटकर 65 हो गया है। प्रदेश की 200 सदस्यीय विधानसभा में अब कुल सात सीटें खाली हैं, जिनमें से पांच सीटें उन विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं, जो लोकसभा चुनाव में चुने गए थे। हाल ही में एक भाजपा MLA का भी निधन हुआ था। जुबैर खान के निधन से पार्टी एवं उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में पत्रकार से मारपीट! पित्रोदा बोले- मुझे कुछ नहीं पता

अब 'श्री विजयपुरम' होगा पोर्ट ब्लेयर का नाम, महान चोल साम्राज्य से है कनेक्शन

चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में भगदड़, कहीं ले न डूबे ये बगावत !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -