कांग्रेस MLA के बेटे ने तुड़वाई लड़की की शादी, तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

कांग्रेस MLA के बेटे ने तुड़वाई लड़की की शादी, तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या
Share:

जोबट: मध्य प्रदेश में कांग्रेस MLA सेना पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल की एक काली करतूत सामने आई है। आरोप है कि उसने एक लड़की की शादी तोड़ने के लिए उसे बदनाम करने का प्रयास किया, जिससे युवती ने सुसाइड कर लिया। पुष्पराज लड़की से शादी करना चाहता था, किन्तु लड़की ने उसे भाव नहीं दिया। लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

पुलिस ने बताया, कांग्रेस की जोबट MLA सेना पटेल के बेटे पुष्पराज के खिलाफ मृत लड़की के परिजनों ने शिकायत की है। परिजनों ने बताया कि आरोपी पुष्पराज उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था, जबकि उनकी बेटी उसे भाव नहीं दे रही थी। जब लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई, तो अपराधी ने उनकी बेटी को बदनाम करने का प्रयास किया, जिससे लड़की की शादी टूट गई। इस घटना से युवती को गहरा सदमा लगा एवं उसने खुदखुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, आरोपी पुष्पराज उनकी बेटी को निरंतर परेशान कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुष्पराज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की खबर सामने आने के पश्चात् भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे कांग्रेस की नीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह घटना कांग्रेस पार्टी की नारी शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता को उजागर करती है। 

मध्य प्रदेश भजो के मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल ने इसे कांग्रेस का महिला दुराचारी चरित्र करार दिया। पुलिस ने बताया, अब तक की जांच में पता चला है कि मृत युवती की सगाई गुजरात में रहने वाले युवक के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। उस वक़्त आरोपी पुष्पराज ने लड़के वालों को डराकर एवं युवती के चरित्र पर सवाल उठाकर सगाई तुड़वा दी थी। फिर लड़की दुखी रहने लगी, मगर आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसी दौरान परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी, किन्तु आरोपी वहां भी पहुंच गया एवं लड़की को बदनाम कर शादी तुड़वा दी। पुलिस ने बताया, अपराधी पुष्पराज पटेल इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है।

'जाति-धर्म का विरोधी नहीं, बस लैंड जिहाद के खिलाफ हूं', उज्जैन में बोले धीरेंद्र शास्त्री

‘किडनैप’ हुई लड़की को ढूंढती रही पुलिस, अगले दिन जो हुआ उसने उड़ाए सबके होश

'पाकिस्तान से परमाणु समझौता करे बांग्लादेश, फिर हम भारत को..', अब प्रोफेसर ने उगला जहर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -