‘नारी सुरक्षा में बनाएंगे देश में प्रथम राज्य’, कमलनाथ ने की महिलाओं से अपील

‘नारी सुरक्षा में बनाएंगे देश में प्रथम राज्य’, कमलनाथ ने की महिलाओं से अपील
Share:

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की महिलाओं से आग्रह किया है कि वो ‘नारी सम्मान योजना’ के लिए पंजीयन अवश्य कराएं तथा महिला सशक्तिकरण के प्रयास को बल दें। एक वीडियो जारी करते हुए उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना से जोड़ें। उन्होने कहा कि उनका संकल्प है कि वो मध्यप्रदेश को नारी हित एवं नारी सुरक्षा में देश का प्रथम राज्य बनाएंगे तथा इसके लिए उन्हें सभी का सहयोग चाहिए।

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति एवं नारी समृद्धि के लिए हमेशा मजबूत कदम उठाएं हैं। उन्होने कहा कि ‘बहनों आपको सशक्त एवं समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ हम नारी सम्मान योजना ला रहे हैं, नारी सम्मान योजना के लिए पंजीयन कार्य तारीख 9 मई 2023 से शुरू किया जा रहा है। 9 मई 2023 को मैं छिंदवाड़ा जिले के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करूँगा। ये योजना मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य की बहन-बेटियों को 1500 रूपये प्रतिमाह एवं 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ आरम्भ की जा रही है। मैं राज्य की बहन-बेटियों से अपील करता हूँ कि इस योजना के तहत पंजीयन अवश्य कराएं तथा महिला सशक्तिकरण की हमारी कोशिश को बल दें, शक्ति दें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने क्षेत्र की बहनों को इस योजना से जोड़ें और सुनिश्चित करें कि बहन-बेटियों तक हमारी इस ऐतिहासिक योजना का लाभ पहुंचे। मैं मध्यप्रदेश को नारी हित और नारी सुरक्षा में देश का प्रथम राज्य बनाने के संकल्प के साथ आप सभी से सहयोग और समर्थन का आग्रह करता हूँ। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।’

बता दें कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना 9 मई से आरम्भ होने जा रही है। इसमें कांग्रेस घर-घर जाकर एक फॉर्म भरवाएगी। नारी सम्मान योजना के नाम से इस फॉर्म में महिलाओं को कुछ जानकारियां देनी होंगी तथा दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर पात्र महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह के साथ 500 रु में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा। कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बनने पर 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की प्रत्येक महिला इसकी पात्र होगी।

राष्ट्रपति भवन पर हमले के बाद भड़के पुतिन, रूस ने ओडेसा व कीव पर किए कई अटैक

'40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटेंगे, नेट भी फ्री देंगे..', सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान

जातिगत जनगणना पर लालू और तेजस्वी यादव के अलग-अलग बयान! पटना हाई कोर्ट ने लगाई है रोक

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -