नक्सली हमले पर तेज हुई राजनीति, कांग्रेस ने की केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

नक्सली हमले पर तेज हुई राजनीति, कांग्रेस ने की केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
Share:

पटना। छत्तीसगढ़ के सुकमा में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले की हर कहीं निंदा की गई। इसे भारतीय सुरक्षा तंत्र पर हमला मानते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस हमले के बाद सुकमा पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने 8 मई को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक लिए जाने की बात भी कही थी। इस घटना को लेकर कांग्रेस विरोध की राजनीति में लग गई है।

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्रालय को इस मामले में जवाबदार बताया गया है। कांग्रेस ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इस्तीफे की मांग भी की है। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि ट्विटर पर राष्ट्रवाद की बात से काम नहीं चल सकता है। इसके लिए तो एक्शन की आवश्यकता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक ओर सरकार नक्सलवाद पर लगाम नहीं लगा पा रही है तो दूसरी ओर जम्मू कश्मीर की हालत चिंताजनक है।

कश्मीर के मामले में सरकार के कदम असरकारक नहीं हैं। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने नक्सली हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह होने वाले हमलों पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है जिसके चलते राजनाथ सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर नक्सलवाद का सामना करने के लिए रणनीति बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने बयान में कहा था कि राज्य में होने वाले विकास को नक्सलवादी प्रभावित कर रहे हैं उनकी इस तरह की गतिविधियों को रोका जाएगा।

नक्सली हमला : नक्सलियों ने किया था रॉकेट लॉन्चर-तीर बम का इस्तेमाल, जानिए बड़ी बातें

नक्सली हमला : 25 जवान शहीद, 6 जवान लापता, CRPF ने चलाया कॉम्बिंग आपरेशन

सुकमा के नक्सली हमले में CRPF के 24 जवान शहीद

 

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -