पर्रिकर की बर्थ डे पार्टी में खर्च होंगे 20 करोड, कांग्रेस ने किया विरोध

पर्रिकर की बर्थ डे पार्टी में खर्च होंगे 20 करोड, कांग्रेस ने किया विरोध
Share:

नई दिल्ली: देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 13 दिसंबर को जन्मदिन है, इस पर बीजेपी पर्रिकर के सम्मान में एक पार्टी आयोजित कर रही है, जिस पर बवाल मचने लगा है। कांग्रेस ने इस पार्टी के रद्द करने की मांग की है और कहा है कि पार्टी में खर्च होने वाली राशि से बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाए। कांग्रेस सचिव गिरीश छोडनकर ने कहा कि मंत्री खुद ही कहते है कि वो खुद को ऐसे आयोजनों से दूर रखते है और अब खुद पर ही 20 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।

कांग्रेस सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से अब तक करीब 900 बार सीजफायर उल्लंघन हो चुका है। सेना के जवान और आम नागरिक मारे जा रहे हैं। चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों और गोवा में खनन कार्य बंद होने के बाद बड़ी संख्या में लोग रोजगार खो चुके हैं। पर्रिकर को सोचना चाहिए कि क्या वह खुद इस सम्मान के लायक हैं।

इस पर बीजेपी का कहना है कि जन्मदिन की पार्टी इसलिए रखी गई है क्योंकि पर्रिकर के मंत्री बनने के बाद से अब तक उनका अभिनंदन नही किया जा सका है। कांग्रेस के सचिव गिरीश छोडनकर ने कहा है कि पर्रिकर का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी धनबल और जनबल एकत्रित कर रही है। साथ ही वे बोले कि इसमें सरकारी मशीनरी का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पर्रिकर को अपनी पार्टी से कहना चाहिए कि इस पैसों से चेन्नई के बाढ़ पीडितों और गोवा में खनन कार्य बंद होने के बाद रोजगार खो चुके हजारों लोगों की मदद में खर्च करें।   

ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के शाही जन्मदिन पर हुए करोड़ो के खर्च को क्यों नही चैरिटी के लिए खर्च करने को कहा गया। कांग्रेस के इस सलाह के प्रतिउतर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि यह जायज है, क्यों कि पर्रिकर के मंत्री बनने के बाद से अब तक उनका अभिनंदन नही किया गया है। अब वो देश के रक्षा मंत्री है, इसलिए हम उनको सम्मानित करना चाहते है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -