राहुल कर रहे बिहार में कांग्रेस विधायकों से चर्चा, जान रहे बिखराव के कारण
राहुल कर रहे बिहार में कांग्रेस विधायकों से चर्चा, जान रहे बिखराव के कारण
Share:

नईदिल्ली। बिहार में कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने प्रयास किए। राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस विधायकों से चर्चारत हैं। बिहार के 27 कांग्रेसी विधायकों में से 10 ने राहुल गांधी से भेंट की। कांग्रेस विधायक राहुल गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुॅंचे।

इस दौरान उन्होंने बिहार में आने वाली परेशानियों का उल्लेख किया। बिहार के एक एक विधायक से राहुल गांधी निजी तौर पर भेंट कर रहे हैं। उन्हें बिहार की राजनीतिक परिस्थितयों से अवगत करवा रहे हैं और बता रहे हैं कि कांग्रेस व महागठबंधन में किस तरह से फूट हो रही है। गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से संबंध जोड़ लिए।

कांग्रेस विधायकों में बिखराब आ गया। राहुल बिहार कांग्रेस विधायकों से भेंट करते रहे। उन्होंने बुधवार को करीब 10 विधायकों से भेंट की और उनकी परेशानी जानी। वे आज भी विधायकों से मिल रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेपी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद आदि को भेजकर बिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा कर चुके हैं।

बिहार में कांग्रेस पर गहराया राजनीतिक संकट, सोनिया ने की बैठक

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर कांग्रेस ने जताया विरोध, पीएम मोदी की हुई आलोचना

नेहरू की यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस का बना मजाक, लोगो ने गधे को लेकर दिए जवाब

कांग्रेस में हो टूट के आसार, बिहार में 14 विधायक कर रहे जेडीयू में जाने की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -