'हरियाणा में कांग्रेस की जीत निश्चित..', रॉबर्ट वाड्रा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

'हरियाणा में कांग्रेस की जीत निश्चित..', रॉबर्ट वाड्रा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा चुनाव में मतदान के कुछ ही दिन बचे हैं, और राज्य में चुनावी माहौल गरम है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है। इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस की बड़ी जीत इस बार तय है। वाड्रा का कहना है कि जहां भी वे जा रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस जीत रही है और जनता कांग्रेस से काफी उम्मीदें रख रही है।

वाड्रा ने यह भी बताया कि उनका घर हरियाणा में ही है और वे अक्सर यहां लोगों से मिलते रहते हैं। चाहे मंदिर हो या किसी कार्यक्रम में, वे लोगों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 साल के भाजपा शासन में हरियाणा की हालत खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। यहां तक कि भाजपा को राज्य का मुख्यमंत्री बदलना पड़ा, लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा। जनता इस नए मुख्यमंत्री से भी कोई उम्मीद नहीं रख रही है। हरियाणा के लोगों ने अब कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है, जिससे राज्य में फिर से विकास और खुशहाली लौट सकेगी।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान होना है। बीजेपी और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस बार बीजेपी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है, जबकि आईएनएलडी और बसपा का गठबंधन है।

बिहार सरकार ने रोक दी 'न्यायाधीश' की सैलरी! सुप्रीम कोर्ट को देना पड़ा दखल

कोयला परिवहन कार्य में लगे पांच ट्रकों को माओवादियों ने लगाई आग, झारखंड की घटना

खूबसूरत बच्चे की चाह में महिला ने पति को छोड़ देवर संग बनाएं शारीरिक-संबंध और...

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -