लगातार हो रहे भूस्खलन ने उत्तराखंड में बढ़ाया संकट, आज फिर टूटकर गिरा पहाड़

लगातार हो रहे भूस्खलन ने उत्तराखंड में बढ़ाया संकट, आज फिर टूटकर गिरा पहाड़
Share:

बद्रीनाथ: जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बीते 3 दिनों से बंद है। मार्ग बंद हुए 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं तथा अभी भी इसके खुलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। निरंतर हो रहे भूस्खलन की वजह से पहाड़ी चटक रही है, तथा बार-बार पहाड़ी से पत्थर टूटकर सड़क पर गिर रहे हैं। सुबह पैदल आवाजाही के लिए मार्ग को खोला गया था, किन्तु फिर से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस प्रकार भूस्खलन हो रहा है। इस के चलते भूस्खलन से एक मशीन पूरी तरह दब गई तथा दो लोग घायल हो गए। सुबह पैदल आवाजाही के लिए मार्ग को हल्का-फुल्का खोला गया था, लेकिन उसके बाद भारी मात्रा में मलबा फिर से इकट्ठा हो गया। हाईवे पर काम में लगी एक मशीन मलबे में दब गई। दो लोग चोटिल हो गए, लेकिन गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई। कल बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव संपन्न हुए थे तथा आज प्रातः पोलिंग पार्टियों की पैदल आवाजाही के लिए मार्ग को खोला गया। 32 पोलिंग पार्टियों को उस रास्ते से पार कराया गया, लेकिन शेष 8 टीमों में से 4 टीमों को पैदल रास्ता पार करना पड़ा क्योंकि भूस्खलन हो गया था। बाकी 4 पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर भेजा जाएगा।

सुबह खबर प्राप्त होने पर सिख श्रद्धालु अपनी बाइकों के साथ आए तथा जबरदस्ती धक्का देकर रास्ता पार करने लगे। गनीमत रही कि कोई पत्थर नहीं गिरा, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शांति बनाए रखी। जोशीमठ से लेकर मार्ग बंद होने की जगह तक यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। कुछ यात्री सुबह पैदल उस तरफ से आए थे। 5 किलोमीटर पैदल चलकर यात्री जोशीमठ पहुंच रहे हैं तथा वहां भी भारी भीड़ है। भले ही मार्ग बंद हो, यात्रा पर आने वालों की संख्या में गिरावट नहीं हो रही है। मार्ग पर फंसे लोग मार्ग खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हरियाणा पानी नहीं दे रहा से लेकर हरियाणा से आ रही नहर टूट गई ! दिल्ली में बाढ़ पर बोलीं जल मंत्री आतिशी मार्लेना

रामनगर जिले का नाम बदलने जा रही कर्नाटक सरकार, सीएम सिद्धारमैया ने बताया प्लान

'शादी से इंकार किया, इसलिए फैयाज ने नेहा को मारा, ये लव जिहाद नहीं..', कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर CID रिपोर्ट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -