मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी

मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी
Share:

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी है। संविदा कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है, लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते अब उनका गुस्सा फूटने लगा है।

शिवपुरी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर माधव चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो सरकार हिमाचल प्रदेश जैसा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल देखने को मिली इसके चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लगातार 9 दिन से नरसिंगपुर में हड़ताल जारी है। इस सिलसिले में जिला मुख्यालय पर प्रशासन के खिलाफ पुतले के रूप में शव यात्रा निकाली गई। इसी के साथ प्रशासन पर आरोप लगाए और नियमति करण की मांग कर जिले भर के सभी साथी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए।

प्रसूता महिलाओं के भोजन के लिए भेजा जा रहा सरकार का पैसा कहां जा रहा पता नहीं

महापौर ने जारी की नई टैगलाइन ‘इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवाँ आसमान’

क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग, 25 दिसंबर को मनाया जाएगा पर्व

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -