MP में बकरी को घूरने पर विवाद, थाने पहुंचा मामला

MP में बकरी को घूरने पर विवाद, थाने पहुंचा मामला
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बकरी को घूरने को लेकर लड़ाई हो गई, जिसके परिणामस्वरूप मारपीट हुई तथा मामला थाने तक पहुंच गया। एक वृद्ध महिला ने एक युवक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश आरम्भ कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 22 अगस्त को रांझी थाना क्षेत्र में हुई। 72 वर्षीय महिला खाना खाने के पश्चात् अपने घर के बाहर टहलील रही थी। इसी के चलते उसकी नजर बाहर बंधी बकरी की तरफ गई तथा उसने देखा कि एक युवक उसे घूर रहा है। जब वृद्ध महिला ने युवक से पूछा कि वह उसकी बकरी को क्यों घूर रहा है, तो युवक ने महिला से बहस की तथा उसे गालियाँ दीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो युवक ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी, जिससे महिला घायल हो गई।

महिला को पिटते देख उसकी नातिन उसे बचाने के लिए दौड़ी आई। इस पर युवक ने नातिन को भी गालियाँ दी तथा जान से मारने की धमकी दी और चला गया। घायल महिला को एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

UPS लागू करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र, जानिए सरकारी कर्मचारियों को कैसे मिलेगा लाभ

फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

'झारखंड में 1 भी बांग्लादेशी नहीं..', सोरेन सरकार के दावे पर HC के तीखे सवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -