लंदन में कोहली का पीछा कर रहे लोग, देखकर कपल हुआ नाराज

लंदन में कोहली का पीछा कर रहे लोग, देखकर कपल हुआ नाराज
Share:

मशहूर स्टार कपल अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। बेटी वामिका के बाद, इस वर्ष फरवरी में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद से अनुष्का और विराट लंदन में रह रहे हैं, और ऐसी चर्चा है कि कपल बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गया है, हालांकि उन्होंने इसे अभी तक कंफर्म नहीं किया है।

लंदन की सड़कों पर घूमते हुए अनुष्का एवं विराट का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका नन्हा बेटा अकाय भी नजर आ रहा है। वीडियो में अनुष्का और विराट लंदन में अपने डे आउट का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का की गोद में उनका बेटा अकाय भी है, जिसे वह अपने सीने से लगाए हुए हैं। अनुष्का ने ओवरसाइज्ड हुडी और शॉर्ट्स पहन रखे हैं तथा नो मेकअप लुक में कमाल लग रही हैं।

वहीं, विराट ब्राउन टीशर्ट और ब्लैक जॉगर्स में हैंडसम लग रहे हैं। जब विराट ने देखा कि उन्हें कैमरे में कैप्चर किया जा रहा है, तो उन्होंने तुरंत अनुष्का को खबर दी तथा वीडियो बनाने वाले को गुस्से से घूरते भी नजर आए। कपल के इस वायरल वीडियो पर प्रशंसक भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बेबी अकाय की पहली झलक पाकर फैंस खुश हो गए हैं, हालांकि अकाय का चेहरा अभी तक नहीं नजर आया।

'जिगरा' डायरेक्टर वसन बाला ने आखिर क्यों मांगी श्रद्धा कपूर के फैंस से माफी!

कई फ़िल्में फ्लॉप होने के बाद भी आलीशान जीवन जी रहे है अक्षय कुमार

मशहूर एक्टर के प्यार में ख़ुशी कपूर, गणपति पूजा में साथ आई नजर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -