गाय मालिक का अनोखा दावा, इसके दूध में होता है सोना

गाय मालिक का अनोखा दावा, इसके दूध में होता है सोना
Share:

इंदौर। मध्यप्रदेश में एक गाय लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसका मुख्य कारण गाय की कम हाइट होना है। बकरी के बराबर की हाइट वाली यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है। जिसकी हाइट करीब 3 फीट है। इस प्रजाति की मध्यप्रदेश आने वाली यह पहली गाय है। गाय की कीमत 8 से 25 लाख रुपए तक बताई जा रही है गाय के साथ इसी नस्ल का एक बछड़ा भी लाए हैं। इन दोनों को आंध्र प्रदेश से इंदौर लाए हैं। 

बताया जाता है की देश के प्रसिद्ध तिरूपति में भगवान बालाजी का अभिषेक और प्रसाद इसी नस्ल के दूध से होता रहा है। गाय के मालिक ने खुद यह दावा किया है। गाय के मालिक का नाम सत्तू शर्मा है जो की इंदौर में 100 साल से ज्यादा के समय से दूध बेच रहे है। सत्तू शर्मा की क्लॉथ मार्केट के पास गोवर्धन महादेव शर्मा दूधवाले के नाम से दुकान है। सत्तू ने पुंगनूर नाम की गाय के बारे में लंबे समय से सुन रखा था। लेकिन आंध्र प्रदेश में इसके होने की बात पता चली थी। जिसके बाद वह इसे इंदौर ले आए। सत्तू ने अपने खेत पर गोशाला बना रखी है। 

गिर नस्ल की 10 से ज्यादा गाय सत्तू शर्मा के पास है एवं 8 साहीवाल, 5 रेंडी, 6 होस्टल साथ ही 10-12 जर्सी गाय के अलावा देशी-मालवी जैसी गाय उपलब्ध है। सत्तू शर्मा के पास 50 से ज्यादा गायें हैं। बीते 54 सालों से सत्तू गायों को पाल रहे है। दूध का कारोबार होने के बावजूद सत्तू गोशला में पाली हुई गायों का दूध बेचते नहीं हैं। कारोबार के लिए सत्तू आसपास के कई गांवों से दूध लेते है।

इंदौर में भीषण बस हादसा, 25 से ज्यादा यात्री घायल

खाने के बिल को लेकर की हत्या, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

महाकाल की नगरी से शुरू हुई जियो 5जी सेवा, जबरदस्त अंदाज में नजर आए CM शिवराज

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -