मुंबई में दही हांडी की धूम, महिला गोविंदाओं ने फोड़ी मटकी

मुंबई में दही हांडी की धूम, महिला गोविंदाओं ने फोड़ी मटकी
Share:

मुंबई: देश के प्रत्येक प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है तथा दही हांडी भी फोड़ी जाती है। हालांकि, दही हांडी का उत्सव विशेषकर मुंबई और इसके आस-पास के जिलों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुंबई में मनाए जा रहे दही हांडी को लेकर गोविंदा पथक की टीम मटकी फोड़ने के लिए निकल चुकी है। मुंबई के दादर क्षेत्र में दही हांडी उत्सव के चलते महिला गोविंदाओं ने 'मटकी' तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाया, जिसका वीडियो सामने आया है।

वही इससे पहले, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई के दादर क्षेत्र में श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आयोजित दही हांडी को फोड़ने के लिए गोविंदा पथक की टीम निकली। इस मटकी को गोविंदा पथक की टीम ने फोड़ने का प्रयास किया। मुंबई के किंग्स सर्कल का जी.एस.बी. मंडल शानदार दही हांडी उत्सव का आयोजन करता है। यह मुंबई के सबसे पुराने एवं मशहूर दही हांडी आयोजनों में से एक है, जो कई श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इसी तरह, घाटकोपर का श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मंडल का दही हांडी कार्यक्रम भव्य होता है, जहां पूरे मुंबई से टीमें भाग लेने आती हैं। लालबाग भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का प्रमुख आकर्षण होता है, जहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। लोअर परेल का जय जवान मित्र मंडल मुंबई में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन करता है। यह मंडल अपने लाइव दही हांडी समारोह के लिए जाना जाता है। वर्ली में संकल्प प्रतिष्ठान भी दही हांडी समारोह का आयोजन करता है।

इनाम की राशि: 
किंग्स सर्कल का जी.एस.बी. मंडल, घाटकोपर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मंडल सहित अन्य मंडल दही हांडी का आयोजन करने के साथ ही लाखों रुपये का इनाम भी रखते हैं, जिसे दही हांडी फोड़ने वाली टोली को पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

गोविंदा पथक की चोटें: 
दही हांडी फोड़ने के चलते ऊंचाई की वजह से कई गोविंदा पथक घायल हो जाते हैं। कई बार तो ऊंचाई से गिरने के कारण जान भी जा सकती है।

तीन पार्टियों में घूमे, अब अपनी पार्टी बनाएंगे यशवंत सिन्हा, अटलजी पर होगा नाम

कांग्रेस प्रवक्ता ने 'मराठी मानुष' को कहा बलात्कारी, उद्धव-पवार की चुप्पी से हैरान मराठी जनता

'बाइडेन सरकार का दबाव था, इसलिए फेसबुक ने छुपाई कई जानकारियां..', जुकरबर्ग का बड़ा खुलासा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -