मैं भी चौकीदार अभियान के तहत इकठ्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ता, मीडिया से कही ये बात

मैं भी चौकीदार अभियान के तहत इकठ्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ता, मीडिया से कही ये बात
Share:

दौसा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को आयोजित किए गए ''मै भी चौकीदार'' अभियान के संवाद कार्यक्रम के दौरान दौसा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए. इस दौरान राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सूमन भी उपस्थित रहीं. 

इस कार्यक्रम के बाद राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार और विपक्षी दल आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने आम जनता के साथ जातिवाद का खेल खेलकर और किसानों व युवाओं से झूठे वायदे करते हुए सरकार तो बना ली. किन्तु ये सरकार आज आवाम की मंशा पर खरी नहीं उतर रही है.

उन्होंने कहा है कि, ''विपक्षी पार्टियों का गठबंधन महाठगबंधन है. जिसके नापाक मंसूबे को देश की आवाम कभी सफल नहीं होने देगी.'' उन्होंने यह भी कहा कि, '' पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी. विकास विरोधी गहलोत सरकार ने उन सारी योजनाओं को बंद कर दिया है.'' कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सूमन ने कहा है कि कांग्रेस कि गहलोत सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. इसके साथ ही 100 दिन पुरे होने के बाद भी जनता से किये गए वादे अब तक अधुरे हैं. 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा चौकीदारों का अपमान करते हैं ये लोग

जयंत चौधरी का विवादित बयान, भाजपा को बताया 'बहुत जुतिया पार्टी'

सुब्रमण्यम स्वामी ने खोली राहुल की पोल, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान

 

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -