पति रणवीर संग 'कल्कि 2898 AD' के प्री रिलीज इवेंट में पहुंची दीपिका पादुकोण, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पति रणवीर संग 'कल्कि 2898 AD' के प्री रिलीज इवेंट में पहुंची दीपिका पादुकोण, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्ख़ियों में छाए रहते है, आए दिन उनका कोई न कोई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। वही मुंबई में बुधवार को फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का प्री रिलीज इवेंट रखा गया। यहां अमिताभ बच्चन, प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं।

इवेंट अटेंड करने के पश्चात् देर रात दीपिका पादुकोण को पति रणवीर संग मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आए। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही रणवीर अपनी लेडीलव को संभालते हुए नजर आए। फिर कपल हाथ पकड़कर आगे बढ़ता है। ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस में दीपिका स्टनिंग लगीं। उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा था। रणवीर पत्नी का ध्यान रखते दिखाई दिए। पैप्स को देख दीपिका के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आई। उनका मैटरनिटी फैशन स्टाइल प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।

दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दिया। वो और रणवीर पहले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सितंबर में दीपिका की डिलीवरी होनी है। शादी के 6 वर्ष पश्चात् कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। काम से फ्री होकर रणवीर और दीपिका साथ में रहने का समय निकाल ही लेते हैं। दोनों को साथ में देखना प्रशंसकों के लिए ट्रीट होती है। वही बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो दीपिका की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म में भी दीपिका प्रेग्नेंट लेडी के रोल में नजर आएंगी।

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर आई शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाराज माँ ने उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम से किया बेटी को अनफॉलो

जहीर संग बहन सोनाक्षी की शादी से नाराज है भाई, पोस्ट देख हैरत में पड़े फैंस

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -