लदाख हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, अभ्यास करते वक़्त नदी में बह गए थे 5 जवान
लदाख हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, अभ्यास करते वक़्त नदी में बह गए थे 5 जवान
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में शुक्रवार (28 जून) को नदी पार करते समय एक टैंक के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच भारतीय सेना के जवानों की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त किया। राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, "लद्दाख में एक टैंक में नदी पार करते वक़्त एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। हम राष्ट्र के लिए अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे।" 

उन्होंने कहा कि, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह दुर्घटना और इसमें हुई जानमाल की हानि की खबर से बहुत व्यथित हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि, "लद्दाख में T-72 टैंक को नदी पार कराते समय एक जेसीओ समेत भारतीय सेना के पांच बहादुरों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। इस दर्दनाक त्रासदी का शिकार हुए सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश हमारे बहादुर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को सलाम करता है।"

बता दें कि, शुक्रवार शाम को लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सेना का एक टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और चार जवान समेत पांच भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए थे। रक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नदी पार करने के अभ्यास के दौरान सेना के जवान जिस टी-72 टैंक का संचालन कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार को जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण यह दुर्घटना हुई। रक्षा अधिकारियों ने प्रारंभिक पुष्टि में कहा कि, "घटना के समय टैंक में पांच सैनिक थे, जिनमें एक जूनियर कमिश्नर अधिकारी और चार जवान शामिल थे। एक व्यक्ति का पता लगा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है।"

ममता बनर्जी के खिलाफ गवर्नर बोस ने दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, बंगाल में हलचल तेज

MP पुलिस ने पकड़ा था करोड़ों का सट्टा, अभी तक नहीं उगलवा पाई एक भी राज

गोवंश की हत्या और अवैध परिवहन को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, गिरफ्तार हुए 1 हजार से अधिक आरोपी     

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -