दिल्ली में हुए किडनी कांड का सरगना कोलकाता में गिरफ्तार

दिल्ली में हुए किडनी कांड का सरगना कोलकाता में गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के एक अस्पताल से किडनी के गोरख धंधे का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कोलकाता से इस गिरोह के सरगना टी. राजकुमार को गिरफ्तार किया है। चार दिन बाद हुई यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। आज उसे दिल्ली लाया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि राजकुमार नाम बदल-बदल कर अलग-अलग शहरों में रहता था। किडनी बेचने-खरीदने का काम उसने चेन्नई के एक डॉक्टर के साथ मिलकर शुरु किया था। लेकिन जब वो डॉक्टर बेनकाब हो गया तो उसने अपना काला साम्राज्य दिल्ली में फैलाना शुरु किया।

राजकुमार को आज ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जाएगा। इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों की संख्या 9 हो गई। पुलिस के रडार पर फिलहाल वो सभी ट्रांसप्लांट हैं जिनको बीते 6 महीनों के दौरान अपोलो अस्पताल में किया गया है। इस रैकेट के तार देश के अलग-अलग राज्यों में फैले हुए हैं।

छोटी मोटी कीमत पर किडनी ख़रीदने के बाद मोटी रकम पर बीमार लोगों को बेच दिया जाता है। राजकुमार भी डोनर्स और रिसीवर्स के बीच की एक बड़ी कड़ी था। जल्द ही इस मामले में कुछ और नाम सामने आ सकते है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -