इंसान के मुँह से निकला दुनिया का सबसे बड़ा दांत, दानव से होने लगी तुलना

इंसान के मुँह से निकला दुनिया का सबसे बड़ा दांत, दानव से होने लगी तुलना
Share:

बचपन में जब हम टी बी देखते थे तब उसमे रामायण और महाभारत जैसे नाटकों में दिखाए जाने वाले दानवों के लंबे-लंबे दांत होते थे जिनसे हमे बचपन में डर भी लगता था। जरा सोचिये जब आप हकीकत में ऐसे इंसान से मिलें जिसका दांत दानव वाला हो तब आप क्या करेंगें| बीते साल जर्मनी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। यहां एक शख्स के मुंह से 1.46 इंच यानी 3.7 सेंटीमीटर लंबा दांत निकला था बिलकुल दानव के जैसा दिखने वाला दांत यह दुनिया में सबसे लंबा मानवीय दांत है, जिसका नाम मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 

यह दांत मिजो वोडोपिजा के मुंह से निकला था, जो मूल रूप से क्रोएशिया के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से जर्मनी के मैज शहर में रहते है। डॉक्टर मैक्स लुकास के मुताबिक, दांत में तेज दर्द की शिकायत लेकर मिजो डॉक्टर के पास पहुंचे थे। जब डॉक्टरों ने जांच की तो इतना बड़ा दांत देख कर वो भी हैरान रह गए। 

डॉक्टर मैक्स ने बीते साल ही मिजो के दांत को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने के लिए आवेदन दिया था,जिसको पहले नहीं शामिल किया गया और जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है। इसी हफ्ते उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले दुनिया में सबसे लंबे दांत का वर्ल्ड रिकॉर्ड गुजरात के उर्विल पटेल के नाम था। फरवरी 2017 में उर्विल के मुंह से डॉक्टरों ने 1.44 इंच यानी 3.66 सेंटीमीटर का दांत निकाला था। अब यह ख़िताब  मिजो वोडोपिजा को मिल गया है| 

एक चूहे के कारण धूं-धूं होकर जल गया घर, जानिए कैसे?

रोज पति नहीं दे पाता था ये एक चीज तो घर छोड़कर भागी महिला...........

यदि रखा जाये इन बातों का खास ख्याल, तो नहीं होंगी यौन समस्यांए

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -