श्रावण मास में भक्त बाबा महाकाल का कर सकेंगे जलाभिषेक, लगाए जाएंगे जल पात्र

श्रावण मास में भक्त बाबा महाकाल का कर सकेंगे जलाभिषेक, लगाए जाएंगे जल पात्र
Share:

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। महाकाल महालोक में भक्तों को धूप व बारिश से बचाने के लिए कैनोपी लगाई गई है। देशभर से आने वाले दर्शनार्थी कम समय में भगवान महाकाल के दर्शन व जलाभिषेक कर सके इसके लिए कार्तिकेय मंडपम में भी जल पात्र लगाए जा रहे हैं।

मंदिर प्रशासक के मुताबिक श्री महाकाल महालोक का निर्माण होने के बाद से प्रतिदिन एक लाख से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में सख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख हो जाती है। बीते छह माह से यही स्थित बरकरार है। मंदिर प्रशासन अब तक इन दर्शनार्थियों को सुविधा पूर्वक दर्शन कराता आ रहा है। इसलिए श्रावण मास के शुरुआती दिनों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, इसलिए इसके लिए अतिरिक्त इंतजाम जुटाए जा रहे हैं।

श्रावण में भक्त भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर सके इसलिए 4 जुलाई से सभा मंडप स्थित जलद्वार के यहां जल पात्र लगा दिए हैं। आने वाले दिनाें में गणेश व कार्तिकेय दोनों मंडपम से दर्शन की अलग व्यवस्था रहेगी। इसलिए कार्तिकेय मंडपम में भी जल पात्र लगाए जा रहे हैं। 20 जुलाई तक पूरा होगा टनल का काममंदिर प्रशासन कार्तिकेय व गणेश मंडपम् से दर्शन की स्वतंत्र व्यवस्था करना चाहता है। कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश के लिए पूर्व से ही अलग व्यवस्था है। अब गणेश मंडपम में स्वतंत्र प्रवेश व निर्गम के लिए परिसर में टनल का निर्माण किया जा रहा है।

कृषि भूमि की 148.679 हेक्टेयर जमीन सिंहस्थ के लिए होगी रिजर्व, सीएम ने दिए निर्देश

स्कूल बस के चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर

सावन में महंगा हुआ बाबा महाकाल का दर्शन, 3 किमी पैदल चलने के बाद होंगे दीदार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -