MP में क्लीन स्वीप के जिम्मेदार दिग्विजय-कमलनाथ और पटवारी, राहुल बोले- इतनी शर्मनाक हार आज तक नहीं हुई

MP में क्लीन स्वीप के जिम्मेदार दिग्विजय-कमलनाथ और पटवारी, राहुल बोले- इतनी शर्मनाक हार आज तक नहीं हुई
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता अजय सिंह उर्फ़ राहुल भैया ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी की करारी हार के मद्देनजर गुरुवार को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए सिंह ने मांग की कि पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि, ‘‘मैं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग करता हूं, जिसके दौरान न केवल पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है, बल्कि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले गए हैं।’’ 

उन्होंने कहा, "उन्हें पार्टी छोड़ने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा होनी चाहिए।" उन्होंने मांग की है कि चुनावों में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 'हतोत्साहित और निराश' हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने आगे पूछा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले और उन्होंने मांग की है कि नेतृत्व को इस बात का जायजा लेना चाहिए कि चुनाव के दौरान किसने प्रचार किया।

राहुल भैया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत जैसे दलबदलुओं की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "ऐसे अवसरवादी और स्वार्थी नेता, जिन्होंने संकट के समय पार्टी छोड़ दी, उन्हें कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए, चाहे उनका कद कितना भी बड़ा क्यों न हो।"  कांग्रेस को भाजपा शासित राज्य में सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें कमल नाथ का गढ़ छिंदवाड़ा भी शामिल है। अजय सिंह ने कहा कि साल 2013 में जब मैं नेता प्रतिपक्ष था, तब कांग्रेस की प्रदेश में शिकस्त हुई तो मैंने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, जिम्मेदारी तो लेना पड़ेगी। हाई कमान मध्य प्रदेश की समीक्षा करे। इतनी शर्मनाक हार आज तक नहीं हुई है। कमलनाथ का नाम लिए बिना कहा, एक बड़े नेता के आने-जाने का फैसला भी नुकसानदायक रहा।

'कोर्ट में तलाक का केस, और इधर पत्नी की मांग भरते नजर आए पवन सिंह', लोगों ने उठाए सवाल

उज्जैन में कांग्रेस नेता को 7 करोड़ की वसूली नोटिस, लगा ये बड़ा आरोप

सिक्किम की लड़की का बिहार में सामूहिक बलात्कार, अरहान अख्तर और अमजद हुसैन गिरफ्तार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -