बाथरूम में दिशा पाटनी ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाया वीडियो, हो रहा वायरल

बाथरूम में दिशा पाटनी ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाया वीडियो, हो रहा वायरल
Share:

दिशा पाटनी एक बेहतरीन अदाकारा हैं, हालाँकि इन दिनों वह फिल्मों से दूर हैं। खबरें हैं इन दिनों वह अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में है, हालाँकि अभी कुछ ऑफिसियल नहीं है। बीते कई दिनों से दिशा, अलेक्जेंडर की कई फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं थीं। कुछ समय पहले ही दिशा अलेक्जेंडर के साथ वेकेशन पर भी गई थीं। इसके अलावा मुंबई में भी कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। अब दिशा ने अलेक्जेंडर के साथ ही नया वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। जी दरअसल, इस दौरान दोनों बाथरोब में नजर आ रहे हैं और सिर पर भी टॉवल रखा है।

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ?, नए वीडियो से उठ रहे सवाल

आपको बता दें कि ये वीडियो बाथरूम में बनाया गया है और दोनों एक गाने पर डांस कर रहे हैं। इस डांस को करते हुए दोनों के एक्सप्रेशन काफी फनी हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर कर दिशा ने अजीब सा मुंह वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के रिएक्शन भी आए हैं। केवल यही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कन्फर्म कर रहे हैं कि इसका मतलब दोनों एक-दूसरे को डेट ही कर रहे हैं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि कुछ दिनों पहले अलेक्सजेंडर से दोनों के रिलेशनशप की खबरों के बारे में पूछा था जिसपर बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'दिशा मेरे परिवार के जैसी हैं। इस कॉम्पटेटिव फील्ड में जब भी हम लो फील करते हैं तो एक-दूसरे के साथ होते हैं। मैंने नोटिस किया कि कुछ दिनों में हम दोनों को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लेकिन सच्चाई हमें पता है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों हमें लेकर अंदाजा लगाते हैं। क्यों वे किसी को अपनी लाइफ आराम से जीने नहीं देते। हम दोनों तो इन खबरों को पड़कर हंसते हैं।'

ऐश्वर्या राय के साथ पुराने रिश्ते पर विवेक ओबेरॉय ने दिया चौकाने वाला बयान

दीपिका ने पहनी भगवा रंग की बिकिनी, इंदौर में जलाये गए पुतले

मलाइका अरोड़ा से तुलना पर भड़कीं नोरा, कहा- 'मेरी एक अलग पहचान है'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -