'PM मोदी के खेमे में असंतोष...', राहुल गांधी का बड़ा दावा

'PM मोदी के खेमे में असंतोष...', राहुल गांधी का बड़ा दावा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि भारतीय राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने की दिशा में इस बार मोदी सरकार को 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। राहुल ने अपने एक इंटरव्यू के चलते कहा कि भारतीय राजनीतिक व्यवस्था का दायरा बढ़ा है। भारतीय राजनीति में बड़े परिवर्तन हुए हैं। इस बार जीत के आंकड़ें ऐसे हैं कि एक छोटा सी चूक मोदी सरकार को गिरा सकती है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खेमे में बड़ा असंतोष है। प्रधानमंत्री मोदी के खेमे में ऐसे लोग हैं, जो हमारे संपर्क में हैं। ऐसे में गठबंधन के सहयोगी मुंह मोड़ सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के परिणामों को भारतीय जनता पार्टी की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जनादेश बताया था। उन्होंने कहा था कि आप नफरत फैला सकते हैं, आप गुस्सा फैला सकते हैं तथा आप इससे लाभ उठा सकते हैं। किन्तु देश के लोगों ने चुनाव में इसे नकार दिया है।

2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे। 2014 और 2019 में अपने बूते बहुमत हासिल करने वाली भाजपा इस बार 240 सीटें ही जीत सकी। जबकि, NDA को कुल 293 सीटें मिली हैं। वहीं, विपक्षी इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। चूंकि, इस बार भाजपा अपने दम पर 272 का जादुई आंकड़ा नहीं छू सकी है, इसलिए उसे सरकार चलाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। NDA में 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरे नंबर पर चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी है, जिसके 16 सांसद हैं। वहीं, 12 सांसदों के साथ नीतीश कुमार की जदयू है। 

'कमी पुल में नहीं नदी में...' बिहार में धराशायी हुए पुल पर बोले अफसर

MP में स्टेट हाइवे पर बस और ट्रक में हुई खतरनाक टक्कर, 2 की मौत, 27 घायल

किराया नहीं दिया तो मकान मालिक ने की अजीबोगरीब हरकत, दंग रह गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -