क्या जानवर भी लेते है खर्राटे, जानिए...?

क्या जानवर भी लेते है खर्राटे, जानिए...?
Share:

खर्राटे लेना इंसानों में एक आम समस्या है। जब लोग गहरी नींद में होते हैं, तो कई बार उनके गले से खर्राटों की आवाजें आने लगती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि कई जानवर भी सोते समय खर्राटे लेते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि जानवर खर्राटे क्यों लेते हैं और इसके पीछे क्या कारण होते हैं।

खर्राटे लेने का कारण क्या है?: खर्राटे तब आते हैं जब हमारी सांस लेते समय गले के पीछे स्थित ऊतक कंपन करते हैं। जब हम सोते हैं और हमारी सांस का रास्ता थोड़ा संकुचित हो जाता है, तो हवा उन ऊतकों से गुजरती है और कंपन पैदा करती है, जिससे खर्राटे की आवाज आती है। यह आवाज कभी धीमी होती है, तो कभी कर्कश और तेज हो सकती है।

जानवर भी लेते हैं खर्राटे: इंसानों की तरह जानवर भी सोते समय खर्राटे लेते हैं। यह समस्या गाय, भैंस, कुत्ते, बिल्लियों सहित कई जानवरों में देखी जा सकती है। खासकर पग नस्ल के कुत्तों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान के पशुचिकित्सक डॉ. अभिजीत पावडे के अनुसार, जानवरों में खर्राटे लेने की समस्या को स्नोरिंग डिसीज कहा जाता है। यह बीमारी पग कुत्तों में आम है, लेकिन अन्य जानवरों में भी हो सकती है। हालांकि, इसका कोई गंभीर प्रभाव जानवरों पर नहीं पड़ता। अगर किसी जानवर को लंबे समय से खर्राटे आ रहे हैं, तो उसे पशुचिकित्सक को दिखाना चाहिए।

खर्राटों के अन्य कारण: जानवरों में खर्राटे लेने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर कोई जानवर गलत तरीके से सो रहा है या उसे सांस लेने में कोई दिक्कत हो रही है, तो वह खर्राटे ले सकता है। इसके अलावा, दूषित पानी पीने से भी जानवरों में यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। दूषित पानी में मौजूद लार्वा नाक के भीतर जाकर संक्रमण फैलाते हैं, जिससे जानवरों को सांस लेने में कठिनाई होती है और वे खर्राटे लेने लगते हैं।

खर्राटों से बचाव कैसे करें?: अगर किसी जानवर को लगातार खर्राटे आ रहे हैं, तो उसे साफ और स्वस्थ पानी देना चाहिए। साथ ही, अगर जानवर की नाक या मुंह में कोई संक्रमण है, तो उसकी तुरंत जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, अगर कोई जानवर विशेष रूप से खर्राटे ले रहा है, तो उसके सोने की स्थिति में बदलाव करके या उसे सही तरीके से सुलाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

क्या सच में अमिताभ को पार्टी करने से रोकती है जया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को लेकर कही ये बात

जम्मू कश्मीर में अमित शाह की रैली, जनता को है बड़ी उम्मीद

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -