हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय, सुधर जाएगी पति की आर्थिक स्थिति

हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय, सुधर जाएगी पति की आर्थिक स्थिति
Share:

सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन उपवास रखने और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही व्रत रखने वाली महिलाओं के पति पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। वही इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज व्रत है। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। वही इस दिन अगर महिलाएं कुछ विशेष उपाय करें, तो पति के जीवन से आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुल सकते हैं।

हरितालिका तीज के दिन करें ये उपाय:
हरितालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए। पूजा के पश्चात् अगर शिव चालीसा का पाठ किया जाए, तो पति के जीवन में चल रहा आर्थिक संकट दूर हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर हरितालिका तीज के दिन भगवान शिव को आक के 5 फूल अर्पित किए जाएं, तो आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

यदि पति-पत्नी अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली और प्रेम की कामना करते हैं, तो हरितालिका तीज के दिन चुपके से भगवान गणेश की पंचोपचार विधि से पूजा करें और उन्हें दूर्वा व मालपुए का भोग लगाएं।

महिलाएं संतान की उन्नति की कामना से भी हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दिन पूजा के बाद गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर 11 बिल्व पत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में खुशहाली आएगी।

5 या 6... कब है हरतालिका तीज व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त

अजा एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए व्रत का सही नियम

भाग्यवान होने का संकेत है इस अंग पर तिल

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -