गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

सभी गुरुओं को सम्मानित करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ो की भी पूजा करनी चाहिए, इससे जीवन में उनका आशीर्वाद बना रहता है। वही इस वर्ष 21 जुलाई 2024 के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस तिथि का आरम्भ 20 जुलाई शाम 5 बजकर 59 मिनट से होगा। 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा। वही इस के चलते अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाते हैं तो आपको इसके पूर्ण लाभ प्राप्त होते हैं। 

राशि अनुसार गुरु पूर्णिमा के विशेष उपाय

मेष राशि:
गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि के लोगों को लाल अनाज का दान करना और लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना लाभकारी होता है। इस दिन अपने गुरु को लाल या नारंगी कपड़े उपहार में देने से भी लाभ होता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर सफेद चीजों का दान करना और सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है। गुरु को सफेद या सिल्वर रंग के कपड़े उपहार में देने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और खुशहाली बनी रहती है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन हरी चीजों का दान करना विशेष लाभकारी होता है। हरे अनाज या हरी सब्जियों का दान करें और गुरु को हरे रंग के कपड़े उपहार में दें। पान का दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन सफेद अनाज या चीनी का दान करना चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होता है। गुरु को सफेद चीजें उपहार में देने से भी लाभ होता है। दूध का दान भी इस दिन शुभ रहेगा।

सिंह राशि:
गुरु पूर्णिमा पर विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाने से जीवन में खुशहाली आती है। सूर्य को जल देना और सूर्य के मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है। आदित्य हृदय स्रोत का जाप करने से भी जीवन में समृद्धि आती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर किसी जरूरतमंद को हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए। विष्णु मंत्रों का जाप करने से पापों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।

तुला राशि:
गुरु पूर्णिमा के दिन मिठाई का दान और सफेद मिठाई गुरु को उपहार में देने से लाभ होता है। लक्ष्मी जी का पूजन और खीर भोग अर्पित करने से रिश्तों में सामंजस्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर लाल कपड़े और वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। विष्णु मंत्रों का जाप करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि:
धनु राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और पीले वस्त्र पहनकर पूजा करें। गुरु को पीले वस्त्र उपहार में देने से भी जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा पर शनि मंत्रों का जाप करना और शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन काली चीजों का दान करना और पीपल में जल चढ़ाना लाभकारी होता है। इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के लिए गुरु पूर्णिमा पर केले के पेड़ को जल चढ़ाना और केले की पूजा करना शुभ होता है। शिव मंत्रों का जाप करने से भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। पीली चीजों का दान और गुरु को पीले वस्त्र उपहार में देने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव आता है।

गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी राशि अनुसार इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं।

इन राशियों के लिए बेहद शुभ है गुरु पूर्णिमा, मिलेगी बड़ी कामयाबी

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना भुगतना पड़ेगा भारी अंजाम

सावन में महादेव के लिए भोग बनाते समय न करें ये गलतियां

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -