क्या आप जानते है देश का सबसे अमीर सांसद कौन है?
क्या आप जानते है देश का सबसे अमीर सांसद कौन है?
Share:

जनरल नॉलेज का ज्ञान छात्रों के लिए सरकारी परीक्षाओं का मार्ग सरल बना देता है. वही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह लेख उपयोगी हो सकता है. इस लेख के जरिए आज हम आपको भारत भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्नो की जानकारी दें रहे हैं. जो आपको सरकारी परीक्षाओं में सहायता कर सकते हैं. ऐसे प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं.

सवाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस सीट से चुनाव लड़ा एवं कितने वोट से जीत दर्ज की।
उत्तर: यूपी की वाराणसी सीट से 152513 वोट से जीत दर्ज की।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कितनी सीटें मिली हैं।
उत्तर: 240

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सहित अन्य दलों को कितनी सीटें मिली हैं।
उत्तर: कांग्रेस- 99, समाजवादी पार्टी- 37, तृणमूल कांग्रेस- 29, डीएमके- 22, टीडीपी- 16

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सबसे युवा सांसद कौन है।
उत्तर: उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से चुने गए सांसद पुष्पेंद सरोज ने 1,03,944 मतों से बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी उम्र 25 वर्ष है। वह सबसे कम आयु के सांसद हैं।

सवाल: देश का सबसे अमीर सांसद कौन है?
जवाब: सबसे अमीर सांसद गुंटूर लोकसभा सीट से टीडीपी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी हैं। इनकी कुल सम्पत्ति 57,05,47,27,538 है।

सवाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान किस सीट से सांसद चुने गए हैं।
उत्तर: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रताप भानू शर्मा को 8,20,868 वोटों से परास्त किया।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़े अंतर से जीती गई सीट कौन सी है।
उत्तर: इस लोकसभा चुनाव में सबसे अंतर से इंदौर सीट पर जीत दर्ज हुई है। यहां बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 11 लाख 72 हजार वोटों के साथ जीत दर्ज की है।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे कम मार्जिन से जीती गई सीट कौन सी है।
उत्तर: महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से रवींद्र वायकर ने 48 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर उद्धव ठाकरे गुट के अमोल गजानन कीर्तिकार को हार का सामना करना पड़ा।

भारत की लोह महिला के रूप में किसे जाना जाता है?

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड किसने बनाया है?

दुनिया के किस देश में एक भी नदी नहीं है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -