क्या आपका भी बच्चा भी खाना खाने से जी चुराता हैं? जानिए कारण और उपाय

क्या आपका भी बच्चा भी खाना खाने से जी चुराता हैं? जानिए कारण और उपाय
Share:

पेरेंट्स अक्सर अपने बढ़ते बच्चों के खान-पान को लेकर चिंतित रहते हैं। खासकर जब बच्चे घर का खाना खाने में नखरे करने लगते हैं और फास्ट फूड की ओर आकर्षित होते हैं। यह स्थिति पेरेंट्स के लिए चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और वे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के डॉक्टर से यही सवाल पूछते हैं कि आपका बच्चा घर का खाना क्यों नहीं खाता, तो यहां कुछ कारण और समाधान दिए गए हैं:

बच्चे ने खाया क्या है?
अक्सर माता-पिता सोचते हैं कि उनका बच्चा पूरा दिन भूखा रहता है, लेकिन बच्चों से बात करने पर पता चलता है कि वे स्नैकिंग और अन्य खाद्य पदार्थों के माध्यम से भूख को शांत कर रहे होते हैं। अगर आपका बच्चा खाना खाने से मना करता है, तो पहले यह जानें कि उसने अपनी भूख को शांत करने के लिए क्या खाया है। फास्ट फूड और प्रिजर्वेटिव फूड से बचाना महत्वपूर्ण है, खासकर भोजन के एक घंटे पहले और बाद तक।

ज्यादा दूध
अगर आपका बच्चा घर का खाना नहीं खाता, तो इसका एक कारण ज्यादा दूध पीना हो सकता है। कई माता-पिता बच्चे को दिनभर थोड़ा-थोड़ा दूध देते हैं, जिससे बच्चा पेट भर लेता है और कैलोरी की कमी महसूस नहीं करता।

देर से ठोस आहार देना
कई पेरेंट्स ठोस आहार को देर से शुरू करते हैं, जिससे बच्चे के बीच भोजन के प्रति अरुचि विकसित हो जाती है। इससे बच्चे खाना खाने में हिचकिचा सकते हैं।

अन्य कारण
बच्चे का खाना न खाना कई अन्य कारणों से भी हो सकता है, जैसे दांत निकलना, यात्रा, बीमार होना, कब्ज या पेट में गैस बनना।

डॉक्टर की सलाह
स्वाद में बदलाव: बच्चे को एक ही तरह के भोजन से बोरियत हो सकती है। अपनी प्लेट को रोजाना नई रंगबिरंगी सब्जियों और फलों से सजाएं।

नई जगह पर भोजन: खाने का समय और जगह बदलकर बच्चे को नए अनुभव का लाभ दें।

जबर्दस्ती से बचें: बच्चों को खाने के लिए जबर्दस्ती न करें, इससे फूड रिजेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। खेलते-खेलते खाना खिलाएं और खुद भी खाएं।

तनाव न लें: बच्चों का मील रिजेक्शन अस्थायी हो सकता है और यह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

इन सुझावों को अपनाकर आप अपने बच्चे के खान-पान की आदतों में सुधार कर सकते हैं और उनकी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

बच्चेदानी की गांठ बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें, जानिए बचाव के उपाय

फेफड़ों को करना है नेचुरली डिटॉक्स, तो अपनाएं ये तरीकें

सेलिब्रिटीज की तरह चाहिए हेवी दाढ़ी लुक तो फॉलो करें ये रूटीन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -