इंटरनेट पर छाया Dolly चाय वाले का ये अनोखा VIDEO

इंटरनेट पर छाया Dolly चाय वाले का ये अनोखा VIDEO
Share:

सोशल मीडिया पर डॉली चाय वाले का एक और वीडियो जमकर ख़बरों में बना हुआ है। इसमें वो बेली डांस देखता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके चलते डॉली ने शेख वाले कपड़े पहने हुए थे। वीडियो दुबई का है। जहां वो कुछ समय पहले गया था। वायरल वीडियो में डॉली बेली डांस देखता हुआ दिखाई दे रहा है। वो इसमें बहुत खुश दिखता है। इसके कैप्शन में उसने लिखा है, 'पहली बार बेली डांस देखने मिला।' वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, अपने और चाय बनाने के अनोखे स्टाइल की वजह से डॉली के पास खूब फूड व्लॉगर पहुंचते थे। इसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर मशहूर हो गया। फिर एक दिन बिल गेट्स ने डॉली की टपरी पर चाय पी, तब उसे और लोकप्रियता मिली। फिर डॉली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव और दुबई के कई वीडियो साझा किए। उसके 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

वीडियो पर भी लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब चाय की टपरी में बहुत स्कोप नजर आ रहा है मुझे।' इस पर एक अन्य शख्स का कहना है, 'किस्मत का नहीं, ये सब मेहनत का खेल है।' तीसरा यूजर कहता है, 'डॉली चाय वाला नहीं, डॉली दुबई वाला।' कई लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट किए है।

'मुझे इंडस्ट्री से दुख पहुंचा है', अमित साध ने बयां किया दर्द

सोनाक्षी सिन्हा से नाराज हैं शत्रुघ्न सिन्हा, शादी में नहीं होंगे शामिल! एक्ट्रेस के अंकल ने किया बड़ा खुलासा

'प्रीति जिंटा जैसी दिखती हूं इसलिए इंडस्ट्री में हुई एंट्री', बोली तापसी पन्नू

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -