शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगी धनवर्षा

शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगी धनवर्षा
Share:

इस बार शनि जयंती 6 जून 2024 को मनाई जाएगी। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। भगवान शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। कहा जाता हैं कि शनि देव की एक नजर किसी को भी राजा से रंक और रंक से राजा बना सकती है। शनि देव की कृपा दृष्टि जिस भी व्यक्ति पर रहती है उसे हर सुख की प्राप्ति होती है। शनि जयंती का दिन शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम होता है. वहीं यदि इस दिन आप राशि के मुताबिक कुछ चीजों का दान करते हैं, तो आपके जीवन की सभी बाधाओं का अंत हो सकता है। किस राशि को शनि जयंती के दिन कौन सी वस्तुओं का दान करने से लाभ प्राप्त होगा आइए आपको बताते हैं। 

मेष राशि
मंगल ग्रह के स्वामित्व वाले व्यक्तियों को शनि जयंती के दिन काले रंग के वस्त्र दान करने से लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही रसीले फलों का दान भी आप कर सकते हैं। 

वृषभ राशि
इस राशि वालों को दूध, जल, मौसमी फल आदि का दान करने से लाभ होगा। यदि संभव हो तो इस दिन आप शनि मंदिर जाने के बाद इन चीजों का दान करें। 

मिथुन राशि 
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि वाले जातकों को शनि जयंती के दिन काले तिल या नमक का दान करना चाहिए। 

कर्क राशि
आप यदि अपने जीवन में स्थिरता चाहते हैं तो नीले रंग के वस्त्रों का दान शनि जयंती के दिन करें। संभव हो तो इस दिन महादेव का ध्यान करना भी आपके लिए फलदायी रहेगा। 

सिंह राशि 
शनि और सिंह राशि के स्वामी सूर्य के बीच यूं तो शत्रुता है, किन्तु शनि जयंती के दिन यदि आप लाल वस्त्रों का दान करते हैं, साथ ही स्टील से बनी कोई वस्तु दान स्वरूप देते हैं तो, शनि आपके जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 

कन्या राशि
आपको शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए तथा साथ ही हरे रंग के खाद्य पदार्थ एवं वस्त्र भी आप दान कर सकते हैं। 

तुला राशि 
इस दिन आपको गौशाला में जाकर गाय की सेवा करनी चाहिए तथा चारा खिलाना चाहिए। दान स्वरूप किसी जरूरतमंद मनुष्य को जूते-चप्पल देने चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
आपके लिए जल का दन करना सबसे शुभ साबित होगा। इसके साथ ही लोहे से बनी आवश्यक चीजों का दान भी आप कर सकते हैं। 

धनु राशि
आप कंबल एवं छाता इस दिन दान करते हैं तो शनि देव की कृपा आप पर बरस सकती है। 

मकर राशि 
शनि आपकी ही राशि के स्वामी है इसलिए शनि जयंती के दिन आपको किसी जरूरतमंद को उसके आवश्यकता की चीज दान करनी चाहिए। आप उड़द की दाल और तिल भी दान स्वरूप दे सकते हैं। 

कुंभ राशि 
शनि जयंती के दिन आपको नीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए एवं लोहे से बनी चीजों का दान भी आप कर सकते हैं। 

मीन राशि 
इस राशि वाले जातक पीले रंग के फल, मिष्ठान, चावल आदि दान करके शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

इन राशियों के शुरू होने वाले है अच्छे दिन, कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव

साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती पर जरूर अपनाएं ये उपाय, मिलेगा छुटकारा

इन 4 चीजों को जरूर घर में रखें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -