हरतालिका तीज पर करें इन चीजों का दान, वैवाहिक जीवन में नहीं आएगी कोई समस्या

हरतालिका तीज पर करें इन चीजों का दान, वैवाहिक जीवन में नहीं आएगी कोई समस्या
Share:

हरतालिका तीज व्रत, सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है, और पति पर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं। कुंवारी कन्याओं के लिए यह व्रत मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने और सुखद दांपत्य जीवन का मार्ग खोलता है। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

इस दिन शिव और शक्ति की कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ दान का भी महत्व है। आइए जानें कि हरतालिका तीज के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है:

अन्न का दान: हरतालिका तीज के दिन अन्न का दान करना बहुत शुभ होता है। विशेषकर जौ का दान करने से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ भी हो सकता है।

वस्त्र का दान: इस दिन वस्त्र का दान करने से व्यक्ति के सभी काम सफलता से पूर्ण होते हैं और मुसीबतों से बचाव होता है।

फलों का दान: फलों का दान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में धन और खुशहाली बनी रहती है।

श्रृंगार का दान: श्रृंगार सामग्री का दान दांपत्य जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करता है और रिश्तों में मजबूती लाता है। भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।

दाल का दान: चने और मसूर की दाल का दान करने से सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य प्राप्त होता है और जीवन की समस्याओं से राहत मिलती है। दान के बाद हाथ साफ पानी से धोना न भूलें।

हरतालिका तीज के दिन इन दानों को देने से न केवल धार्मिक फल प्राप्त होते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी आती है।

5 या 6... कब है हरतालिका तीज व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त

अजा एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए व्रत का सही नियम

भाग्यवान होने का संकेत है इस अंग पर तिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -