रांची में राम मंदिर जैसा बन रहा था दुर्गा पंडाल, प्रशासन ने रोका, भड़की BJP

रांची में राम मंदिर जैसा बन रहा था दुर्गा पंडाल, प्रशासन ने रोका, भड़की BJP
Share:

रांची: 3 अक्टूबर से हिंदू आस्था की देवी मां दुर्गा की स्तुति का महापर्व नवरात्र शुरू होने वाला है। मां दुर्गा के स्वागत के लिए बड़े-बड़े और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में भी एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा था, किन्तु पुलिस प्रशासन ने इसे रुकवा दिया। इस पर भाजपा से हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा, “अगर झारखंड एवं रांची में दुर्गा पूजा नहीं होगी, तो क्या पाकिस्तान में दुर्गा पूजा होगी?”

असल में, जगन्नाथपुर के पुराना विधानसभा के पास मैदान में श्री रामलला के भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। आयोजकों का कहना था कि रांची एवं राज्य के लोग अयोध्या में बने भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन करेंगे। इस राम मंदिर वाले पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन स्थानीय थाना की पुलिस ने इस निर्माण कार्य को रोक दिया। तत्पश्चात, पूजा समिति के साथ-साथ राज्य के पूर्व मंत्री और रांची के MLA सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और कई सदस्य पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे।

MLA नवीन जायसवाल ने कहा, “अगर झारखंड और रांची में दुर्गा पूजा नहीं होगी, तो क्या पाकिस्तान में दुर्गा पूजा होगी? हेमंत सोरेन सरकार हिंदू विरोधी है और हिंदू आस्था पर हमला कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन वाली सरकार के इशारे पर प्रशासन ने रांची में भव्य राम मंदिर के प्रारूप वाली पूजा पंडाल के निर्माण को रुकवा दिया है, जिससे हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है।” MLA सीपी सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल निर्माण के लिए अनुमति ली थी और इसके बाद ही पंडाल का निर्माण आरम्भ किया गया था। यदि प्रशासन को आपत्ति थी, तो इतने दिनों से कहां थे?

हेमंत सोरेन सरकार को राम मंदिर वाले पूजा पंडाल से परेशानी है। प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। यदि प्रशासन ऐसी ही मनमानी करती रही, तो रांची ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य एवं देश में इसका विरोध होगा। प्रशासन को पूजा समिति को सहयोग देना चाहिए तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए, लेकिन प्रशासन उल्टा पूजा को ही बंद करवाने का काम कर रही है। पूजा पंडाल का निर्माण किसी भी कीमत पर बंद नहीं होगा। रांची के पुराना विधानसभा के मैदान में बन रहे श्री रामलला के भव्य राम मंदिर के प्रारूप वाले दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है, जो अब तक का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल होगा।

'बंगाल को मोदी सरकार से आज़ाद करवाए ममता..', बांग्लादेशी आतंकी रहमानी ने उगला जहर, Video

यूट्यूब देखकर 12वीं के छात्र ने छाप डाले 38 हजार के नकली नोट और फिर...

फलों के जूस में पेशाब मिलाकर बेचता था ‘सलमान’, वीडियो वायरल होते ही लिया एक्शन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -