न्यूज़ीलैंड में आया भूकंप, नुकसान का आंकलन नही

न्यूज़ीलैंड में आया भूकंप, नुकसान का आंकलन नही
Share:

वेलिंग्टन : जापान में भूकंप आने के ही साथ न्यूजीलैंड में भी भूकंप आने की जानकारी मिली है। दरअसल न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के तट पर भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस हुआ, ऐसे में लोग घबरा गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्कैल पर 5.6 आंका गया है। भूकंप का केंद्र राजधानी वेलिंग्टन के 200 किलोमीटर पूर्वोत्तर मेें था।

भूकंप का केंद्र करीब 10 किलोमीटर गहराई में आंका गया था। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी तरह के नुकसान की सभावना नहीं है लेकिन भूकंप आने के बाद न्यूजीलैंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग मैदानों की ओर भागने लगे और भूकंप से किसी भी संभावित नुकसान से बचने का प्रयत्न करने लगे।

हालांकि भूकंप को लेकर जानकारी दी गई कि पेसिफिक सुनामी वाॅर्निंग सेंटर ने सुनामी से जुड़ी किसी तरह की चेतावनी को जारी नहीं किया था जिसे लेकर भी लोगों ने अपना विरोध जताया। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही देश के केइकोरा में जोरदार भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई थी। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड को रिंग आॅफ फायर में रखाा गया है। यह श्रेणी भूकंप को लेकर काफी संवेदनशील क्षेत्रों क हैै। जिसमें न्यूजीलैंड शामिल है।

कुछ इस तरह भूकंप ने न्यूज़ीलेंड में मचाई तबाही, देखिए Photos

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -