भारत और बांग्लादेश पर मंडरा रहा है भूकंप का खतरा

भारत और बांग्लादेश पर मंडरा रहा है भूकंप का खतरा
Share:

नई दिल्ली। भारत और उसके पड़ोसी देश बांग्लादेश पर भयंकर भूकंप का खतरा मंडरा है। ये बातें वैज्ञानिकों ने कही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.2 से 9 तक हो सकती है। अनुमानतः इससे 14 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते है। लेकिन वैज्ञानिकों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि भूकंप कब आएगा।

इसके लिए वैज्ञानिकों ने जमीनी स्तर पर और सैटेलाइट जीपीएस के जरिए भारत के उतर-पूर्वी हिस्से व भारत-बांग्लादेश की सीमा के इलाकों का अध्ययन किया है। वैज्ञानिकों ने 2003 से 2013 तक के आंकड़ों का अध्ययन किया है। इस अध्ययन में पाया गया कि बांग्लादेश में भूकंप का खतरा अधिक है। हांला कि वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि पूर्वी भारत का एक बड़ा हिस्सा खतरनाक भूकंप की जद में आ सकता है।

शोध दल का नेतृत्व कर रहे कोलंबिया यूनिवर्सिटी के भू-वैज्ञानिक माइरल स्टेकलर ने कहा कि यह नहीं बताया जा सकता कि भूकंप कब आएगा। लेकिन हमारे डेटा के अनुसार, यह भूकंप जरुर आएगा। यह कल भी आ सकता है और पांच सौ साल बाद भी आ सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भारतीय प्लेटें एक साल में 13-17 मिली मीटर तक खिसक रही है।

इसके कारण वहां ऊर्जा संचित हो गई है, जो बीते सौ वर्षो से उत्सर्जित नहीं हुई। वैज्ञानिकों का कहना है कि गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियां कई देशों से गुजरती है। आबादी बढ़ने के कारण नदियों का जलस्तर कम होता जा रहा है। जिसके कारण बालू और कीचड़ भूकंप की रेखा से उपर आ चुका है। जिससे खतरा ज्यादा है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -