बुजुर्ग महिला की कुत्तों के काटने से मौत

बुजुर्ग महिला की कुत्तों के काटने से मौत
Share:

तिरूवनंतपुरम : क्षेत्र में एक 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला की कुत्तों के काटने और कुछ हद तक उसे खा लेने से मौत हो गई। यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जब लोगों ने काफी देर तक कुत्तों के भौंकने का शोर सुना तो लोग बाहर आए। दरअसल यह घटना रात्रि 9 बजे हुई।

इस समय कुछ लोग बाहर भी मौजूद थे। उन्होंने कुत्तों से महिला को छुड़वाया। करीब 50 कुत्तों ने इस महिला पर हमला कर दिया था। यह घटना रात्रि 9 बजे हुई थी। दरअसल यह महिला वाॅश रूम जा रही थी। इतने में ही इस पर कुत्ते झपट गए। इसे मेडिकल महाविद्यालय के चिकित्सालय ले जाया गया जहां इसने दम तोड़ दिया।

गुस्साए रिश्तेदारों और इलाको के लोगों ने घटना के लिए शहर के प्रशासन को जवाबदार बताया। क्षेत्रवासियों ने घटना को लेकर कहा कि प्रशासन कुत्तों को न मारने के कानून पर अटका हुआ है। दरअसल कुत्ते महिला पर हमला कर रहे थे और उनका बेटा उन्हें यहां वहां तलाश रहा था। काफी देर बाद उसे शीलूअम्मा मिलीं। मगर तब तक काफी देर हो गई थी।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -