'बस अब बहुत हो गया...', कोलकाता रेप एंड मर्डर पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

'बस अब बहुत हो गया...', कोलकाता रेप एंड मर्डर पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Share:

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में 31 वर्षीय डॉक्टर से रेप मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया है. उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है. वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं. ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है.

उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों एवं बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता. इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर एवं नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे. अब बहुत हुआ. समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है. 

क्या है कोलकाता रेप एंड मर्डर केस?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 वर्षीय एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे, खून बह रहा था, और शरीर पर चोटों के निशान थे। इस घटना के पश्चात् रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी नाराजगी फैल गई और वे हड़ताल पर चले गए। मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के गंभीरता की वजह से हाईकोर्ट ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और सीबीआई को अब तक की जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। तत्पश्चात, CBI ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की।

बांग्लादेश के पत्रकार ने ‘सुकन्या देवी रेप’ केस पर राहुल गाँधी को घेरा, जानिए मामला

मेला देखकर लौट रहा था परिवार, अचानक युवक ने 3 बच्चों को मारी गोली और...

'नया कानून लाएंगे, 10 दिन में रेप पीड़िताओं को मिलेगा न्याय', ममता बनर्जी का ऐलान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -