इटली घूमने गई मशहूर अदाकारा, कार तोड़कर चोर ले उड़े पासपोर्ट-कपड़े और क्रेड‍िट कार्ड

इटली घूमने गई मशहूर अदाकारा, कार तोड़कर चोर ले उड़े पासपोर्ट-कपड़े और क्रेड‍िट कार्ड
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी है। अभिनेत्री और उनके पति विवेक दहिया जब इटली में अपने 8वीं शादी की सालगिरह मनाने गए थे, तब उनके साथ यह हादसा हुआ। यूरोप ट्रिप पर घूमते हुए उनका पासपोर्ट एवं 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। अपने एक इंटरव्यू के चलते विवेक ने इस घटना का ब्योरा देते हुए बताया, "हमारी ट्रिप काफी अच्छी चल रही थी। कल हम फ्लोरेंस पहुंचे थे तथा होटल देखने गए थे, जहां हम ठहरने वाले थे। हमने अपना सामान कार में ही छोड़ दिया। जब हम वापस आए, तो पाया कि सारा सामान चोरी हो चुका था। हमारे पासपोर्ट, पर्स और 10 लाख रुपये के कीमती सामान चोर लेकर भाग गए। उन्होंने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा सामान चुरा लिया।"

विवेक ने आगे बताया, "हमने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी, किन्तु उन्होंने हमारी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस का कहना था कि बिना CCTV फुटेज के वे कुछ नहीं कर सकते।" विवेक ने कहा, "पुलिस ने हमारी लोकेशन पर जाकर देखने की भी आवश्यकता नहीं समझी। पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाता है, उसके बाद कोई सुनवाई नहीं होती। हमने एंबेसी तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन वह भी बंद मिली।" विवेक ने इंस्टाग्राम पर टूटी हुई कार का वीडियो भी साझा किया, जिसमें कार के शीशे पूरी तरह टूटे दिखाई दे रहे हैं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दिव्यांका ने कहा, "मैं और विवेक ठीक हैं, लेकिन हमारा पासपोर्ट और जरूरी सामान चोरी हो गया है। हम एंबेसी से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।" दिव्यांका और विवेक की इस घटना से उनके प्रशंसक चिंतित हो गए हैं तथा उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही इस परेशानी से निकलकर सुरक्षित अपने देश लौटेंगे। दिव्यांका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'बनू मैं तेरी दुल्हन' एवं 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे शो से पहचान मिली। हाल ही में वे 'अदृश्यम' सीरीज में दिखाई दी थीं।

क्यों घर छोड़कर चले गए थे 'तारक मेहता' के सोढ़ी? खुद बताई ये वजह

सीरियल की शूटिंग के दौरान अचानक आए निहंगों ने कर दिया हमला, जानिए क्यों?

तलाक के बाद Ex हसबैंड संग नजर आई मशहूर अदाकारा, क्या फिर से होंगे एक?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -