प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो देख फैंस को लगा झटका, इस हालत में दिखी एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो देख फैंस को लगा झटका, इस हालत में दिखी एक्ट्रेस
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं तथा अपने प्रशंसकों को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बारे में अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका के एक वीडियो ने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है। इस वीडियो में प्रियंका गाड़ी में बैठी हैं तथा स्वयं का वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। वह काफी उदास और उनकी आंखें नम नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आज बस महसूस कर रही हूं। मोटिवेटेड रहो।"

इस वीडियो को देखकर प्रशंसक प्रियंका को ढांढस बंधा रहे हैं। कई लोग उनके लिए प्रेरणादायक संदेश भेज रहे हैं, जैसे कि "आप काफी स्ट्रॉंग हो और हम आपके साथ हैं," और "आप बेस्ट हो, अच्छा कर रही हो।" कुछ फैंस ने यह भी लिखा कि सबकी जिंदगी में कभी न कभी ऐसा समय आता है, इसलिए हिम्मत न हारें। फिलहाल, प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में अपनी आगामी फिल्म "द ब्लफ" की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने शूटिंग के चलते वहां से अपनी फोटोज भी शेयर की हैं। इस बीच, उनकी मां और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी उनके साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

हाल ही में, प्रियंका ने अनंत अंबानी एवं राधिका मर्चेंट की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुंबई का दौरा किया था, जहां उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ समारोह का आनंद लिया। इस शादी के चलते प्रियंका और निक का डांस करते हुए कई वीडियोज वायरल हुए थे। वही बात यदि प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की करें तो उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म "द व्हाइट टाइगर" में राजकुमार राव के साथ काम किया था, जो 2021 में रिलीज हुई थी। फिर, खबरें थीं कि वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म "जी ले जरा" में दिखाई देगी, लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी तक कोई नई जानकारी नहीं आई है।

'मैं लड़कों के प्रति आकर्षित...', बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने दे डाला ऐसा बयान

बॉलीवुड के इस विलेन की बेटी हो गई थीं पिता के काम से परेशान, बोली- 'गंदे काम करते हो आप'

एक के बाद एक लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार, अब खुद कही ये बड़ी बात

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -