'किसान को यूरिया नहीं मिल रहा है वो कहते हैं मामा हूं', चित्रकूट में CM शिवराज पर बरसी प्रियंका गांधी

'किसान को यूरिया नहीं मिल रहा है वो कहते हैं मामा हूं', चित्रकूट में CM शिवराज पर बरसी प्रियंका गांधी
Share:

चित्रकूट: मध्यप्रदेश में मतदान के पहले बीजेपी एवं कांग्रेस के दिग्गज अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी सतना, छतरपुर जिले के दौरे पर हैं। प्रियंका चित्रकूट में हैं। वहीं, राहुल गांधी चंदेरी तथा अशोकनगर का दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी जबलपुर में रोड शो भी करेंगे। वही प्रियंका गांधी आज चित्रकूट के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस के चलते उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पुराना संसद भवन चल रहा था, इसके सौंदर्यीकरण पर प्रधानमंत्री मोदी ने 20 हजार करोड़ खर्च किए, मगर किसानों को बकाया पैसे नहीं दिए। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों  में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो मोदी जी अपने बिजनेसमैन मित्रों का क्या दे रहे हैं। मोदी जी को कोई जानकारी देगा कि 12 सौ 14 सौ में सिलेंडर खरीद रहे हैं। जब शिवराज से लोग बोलते हैं कि समस्या है तो शिवराज कहते हैं कि मैं आपका मामा हूं घबराओ मत। किसान को यूरिया नहीं मिल रहा है वो कहते हैं मामा हूं। परीक्षा में घोटाले हो रहे हैं। रोजगार की लिस्ट नहीं आती। भर्ती घोटाले से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। हर दिन प्रदेश में 17 महिलाओं का शोषण हो रहा है। लाडली है मगर सुरक्षा नहीं है। सुरक्षा तो दे देते मामा जी। अत्याचार पर अत्याचार हो रहा है आप कहते हैं मामा हैं। रिश्ता निभाने से बनता है वरना कंस भी मामा थे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि आप अपनी श्रद्धा को कम कर लो उन नेताओं के लिए जो धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो रहे हैं, किसानों की रोज की कमाई केवल 27 रुपये है। प्याज 100 रुपये किलो हो गई है। अडानी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हवाईअड्डे से लेकर पोर्ट तक सब कुछ अडानी को दे दिया है। कहते हैं कि जंग चल रही है तो सब कुछ महंगा हो रहा है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आपके अधिकारों की बात की है। हमने कभी नहीं कहा कि हमने ये आपको दान दिया है। हमने आपको आपका अधिकार दिया है। इंदिरा जी ने पट्टे दिए हैं। लोकतंत्र में शर्म होनी चाहिए यदि कोई भी बच्चा शिक्षित न हो। हर किसी के लिए भोजन का अधिकार बनाया। ये सब अधिकार कांग्रेस ने इसलिए बनाए जिससे सबको सब कुछ मिले। जब गांधी जी को गोली लगी उन्होंने हे राम कहा, क्योंकि उनका जीवन उन्ही उसूलों पर टिका था। उन्हीं की परंपराओं से कांग्रेस पार्टी बनी है। स्वतंत्रता के लिए लड़े हैं खून बहाया है। मेरे पिता ने, मेरी दादी ने बहाया है। देश प्यारा तभी होता है, जब जनता प्यारी होती है।

'मैंने कांग्रेस की काली कमाई को रोक दिया, इसलिए वो गाली देते है...', सतना में बोले PM मोदी

9 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख, राम मंदिर का फैसला भी आया और शिलान्यास भी हुआ, आज 'रामनगरी' में लगेगी सीएम योगी की कैबिनेट

पंजाब: एक ही दिन में पराली जलाने की 2000 घटनाएं, सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी भी बेअसर, क्या सख्ती दिखाएगी AAP सरकार ?

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -