महिला कांस्टेबल को हुई कान की बीमारी, डॉक्टर्स ने लगा दिया ऐसा इंजेक्शन और फिर...

महिला कांस्टेबल को हुई कान की बीमारी, डॉक्टर्स ने लगा दिया ऐसा इंजेक्शन और फिर...
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चिकित्सालय में कान के ऑपरेशन के लिए आई महिला कांस्टेबल की चिकित्सकों की कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई। घटना के पश्चात् अस्पताल में हड़कंप मच गया है, तथा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह घटना मुंबई के एक्सिस चिकित्सालय में हुई है।

महिला कांस्टेबल का नाम गौरी सुभाष पाटिल है। उसे कान में समस्या थी, जिसके उपचार के लिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। चिकित्सकों की सलाह पर महिला कांस्टेबल अस्पताल आई थी। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली थी तथा उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। ऑपरेशन थियेटर में उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया, किन्तु इंजेक्शन देने के कुछ ही देर पश्चात् उसकी तबियत बिगड़ने लगी तथा वह बेसुध हो गई। फिर उसकी मौत हो गई। इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में ADR (Alternative Dispute Resolution) दर्ज किया गया है तथा आगे की तहकीकात की जा रही है। मुंबई पुलिस ने बताया, 29 अगस्त की रात 10:43 बजे अंबोली पुलिस स्टेशन को इस घटना की खबर प्राप्त हुई। 

पुलिस ने तहकीकात आरम्भ की तो पता चला कि कांस्टेबल गौरी पाटिल के कान में समस्या थी तथा उसने डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर की सलाह पर कांस्टेबल गौरी पाटिल एक्सिस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। ऑपरेशन से पहले उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया, तत्पश्चात, उसकी तबियत बिगड़ गई तथा उसकी मौत हो गई। इस घटना के पश्चात् चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तहकीकात में यह सामने आया है कि बेहोशी का गलत इंजेक्शन देने के चलते गौरी पाटिल की मौत हुई है। कांस्टेबल गौरी सुभाष पाटिल मुंबई के मरोल पुलिस कैंप में ड्यूटी पर तैनात थी। उसका चयन 2017 में हुआ था तथा वह मुंबई के कांदिवली पूर्व इलाके में सरोवर टॉवर में रहती थी।

'जातिगत सर्वे को नौंवी अनुसूची में डालो..', पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी RJD

अखिलेश यादव के सामने ही लड़ पड़े सपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे, Video

पतंजलि के टूथ पाउडर में नॉनवेज ! HC पहुंचा मामला, आखिर क्या है समुद्रफेन ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -