'हरियाणा बनेगा खालिस्तान..', सिख फॉर जस्टिस के आतंकी 'पन्नू' के खिलाफ FIR दर्ज

'हरियाणा बनेगा खालिस्तान..', सिख फॉर जस्टिस के आतंकी 'पन्नू' के खिलाफ FIR दर्ज
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के जिलाधिकारियों के दफ्तर पर खालिस्तान का झंडा फहराने की अपील करने वाले खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। पन्नू में शुक्रवार (15 अप्रैल) को इस बारे में एक पत्र और यूट्यूब पर वीडियो जारी किया था।

प्रतिबंधित SFJ के पन्नू के खिलाफ गुरुग्राम के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। उस पर देशद्रोह और दो समुदायों को भड़काने का इल्जाम है। इससे पहले भी भड़काऊ बयान देने और देशद्रोह के आरोप में पन्नू के खिलाफ दो केस दर्ज हो चुके हैं। उसने शुक्रवार को ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ नाम से एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में उसने गुरुग्राम के DC कार्यालय पर 29 अप्रैल को खालिस्तान का झंडा लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही खालिस्तान के लिए हरियाणा में जनमत संग्रह की बात भी कही है।

पन्नू ने अपने पत्र में कहा था कि, 'हरियाणा पर पंजाब का अधिकार है। यह अधिकार प्रदर्शित करने के लिए 29 अप्रैल को गुरुग्राम के DC दफ्तर पर खालिस्तानी ध्वज लगाया जाएगा। यह खालिस्तान के 36वें घोषणा दिवस के अवसर पर होगा।' SFJ ने खालिस्तान का मैप भी जारी कर रखा है जिसमें हरियाणा को भी शामिल किया गया है। 

नागिन का इंतक़ाम, नाग की हत्या करने वाले 'एहसान' को 7 बार डंसा लेकिन ....

दरगाह की खुदाई के दौरान निकली हनुमान जी और शनिदेव की मूर्ति, स्थानीय लोग बोले- यहाँ प्राचीन मंदिर था, लेकिन...

अमेरिका की धरती से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, बोले- 'अगर भारत को छेड़ा तो किसी को छोड़ेंगे नहीं'

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -