हज यात्रियों पर आसमान से बरस रही आग, अब तक 550 की गई जान

हज यात्रियों पर आसमान से बरस रही आग, अब तक 550 की गई जान
Share:

यरुशलम: सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए लाखों हज यात्री एकत्रित हुए हैं। इस बीच यात्रियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए है कि मक्का में गर्मी से कुल 550 हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें सबसे अधिक 323 तो मिस्र के हैं जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी तथा बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है।

एक राजनयिक ने इन सभी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी के कारण हुई है। वहीं एक हज यात्री भीड़ के चलते चोटिल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में चिकित्सालय के मुर्दाघर से आया है। राजनयिकों के अनुसार, कम से कम 60 जॉर्डन के लोगों की भी मौत हुई है, जबकि मंगलवार को अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 व्यक्तियों की मौत की खबर दी गई थी। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों का आंकड़ा 577 हो गया है। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे। 

मंगलवार को मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि काहिरा हज के चलते लापता हुए मिस्र के लोगों की तलाश के लिए सऊदी अफसरों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जबकि मंत्रालय के बयान में बताया गया कि कुछ निश्चित संख्या में मौतें हुई हैं, मगर यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उनमें मिस्र के लोग भी सम्मिलित हैं या नहीं। सऊदी अफसरों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का इलाज करने की खबर दी है, मगर रविवार से उस आंकड़े को अपडेट नहीं किया है तथा मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी है।

लिव-इन-रिलेशनशिप में रही लड़की, नया बॉयफ्रेंड बनते ही दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

PM मोदी ने किया ऐतिहासिक नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन, करीब से किया पुरानी धरोहर का दीदार

जावरा के बाद इंदौर के मंदिर में मिले मवेशी के टुकड़े, मची सनसनी

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -