महाराष्ट्र में अंतरिक्ष से गिरे थे आग जैसे गोले, अब ISRO ने किया ये बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में अंतरिक्ष से गिरे थे आग जैसे गोले, अब ISRO ने किया ये बड़ा खुलासा
Share:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक वर्ष पहले आसमान से कुछ अजीब चीजें गिरी थीं। अब इस घटना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का बयान सामने आया है। इसरो की तरफ से बताया गया है कि जो चीजें चंद्रपुर में गिरी थीं, वे चीन की सैटेलाइट के पुर्जे हैं। यह पुर्जें चीन के लॉग मार्च सैटेलाइट के हैं। बता दें कि एक वर्ष पूर्व देश के कई भागों में आग के गोले गिरते हुए नजर आए थे।

प्राप्त खबर के मुताबिक, चंद्रपुर में एक वर्ष पहले सिंदेवाहि एवं चिमूर तहसील में आसमान से कुछ वस्तुएं गिरी थीं। उनमें से एक रिंग जैसी विशाल वस्तु थी, इसके साथ ही तकरीबन 6 वृत्ताकार गुब्बारे जैसे दिखने वाले पुर्जे थे। आसमान से इन वस्तुओं के गिरने के पश्चात् दहशत का माहौल हो गया था।

वही इस मामले की तहकीकात के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक टीम चंद्रपुर के सिंदेवाहि पहुंची थी। इस मामले के एक वर्ष पश्चात् ISRO ने पुष्टि की है कि अंतरिक्ष से गिरे टुकड़े चीन के लॉग मार्च सैटेलाइट के हिस्से हैं। इस सिलसिले में चंद्रपुर के खगोलशास्त्री सुरेश चोपाने इसरो के वैज्ञानिकों से निरंतर संपर्क में थे। खगोलशास्त्री सुरेश चोपाने ने बताया कि इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार, ये चीन के लॉग मार्च सैटेलाइट के टुकड़े हैं। इसरो की तरफ से इस सिलसिले मे रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी गई है।

CM अशोक गहलोत की आवाज में BJP नेता ने की मिमिक्री, वीडियो देख हैरान हुए लोग

केरल ट्रेन अग्निकांड में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार हुआ आरोपी शाहरुख

'हम शराब के ठेकेदार, कैसे बंद करा दें ठेका', इस नेता का वीडियो हुआ वायरल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -