भारत में हिंदी सिखने आये विदेशियों ने अपनाये हिंदी नाम

भारत में हिंदी सिखने आये विदेशियों ने अपनाये हिंदी नाम
Share:

हिंदी.. जो कि हमारी मात्र भाषा है। लेकिन अब ये सिर्फ मात्र भाषा बन के रह गयी है। जी हाँ, आजकल सभी इंग्लिश सिखने में लगे रहते हैं। हालाँकि कोई भी भाषा सीखना गलत नही है ,लेकिन अपनी भाषा को ही छोड़ देना गलत है। हमारे देश में एक प्रचलित कहावत है, 'घर की मुर्गी दाल बराबर'. आज कल हिंदी के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। भले ही अपने देश के लोग इसकी कद्र न करते हों,लेकिन विदेशियों के मन में हिंदी के लिए काफी श्रद्धा है।

शायद यही वजह है कि महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में दुनियाभर से हर साल तकरीबन 40 विदेशी छात्र हिंदी सीखने आते हैं। जी हाँ,ये सिर्फ हिंदी ही नही सीखते बल्कि इन्होंने अपने नाम तक हिंदी में रख लिए हैं। ये हिंदी का ही जादू है कि कुछ छात्रों को अपना यह नया नाम इतना पसंद आता है कि वह विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद भी खुद को इन नामों से पहचाना जाना पसंद करते हैं। यहां पढ़ रही एक चीनी छात्रा चेनवै, अब 'दीक्षा' और चीन से ही आया एक और छात्र चुई फांमिंग 'आशीष' के नाम से पहचाने जाते हैं।

ऐसा करने वाले सिर्फ़ ये दो ही नहीं, बल्कि इसी तरह से थाईलैंड से आई शगभिरि ने हिंदी नाम 'सुवर्ण दिव्य' अपनाया है और चीन की तान श्यूरान 'करीना' नाम अपना चुकी हैं। इस साल विश्वविद्यालय में चीन, मॉरीशस, थाईलैंड, श्रीलंका, इटली, जापान, बेल्जियम, अमेरिका और स्कॉटलैंड से कुल 43 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

* चीन से आई दीक्षा के मुताबिक, उन्हें हिंदी इतनी पसंद है कि अब वह इस विषय की शिक्षक बनना चाहती हैं।

* थाईलैंड के सुवर्ण दिव्य के मुताबिक, अब मैं 200 छात्रों को हिंदी पढ़ाता हूं, साथ ही हिंदी और थाई साहित्य को लेकर शोध कर रहा हूं।

* चीनी छात्रा करीना के मुताबिक, मैं ट्रांसलेटर (अनुवादक) बनना चाहती हूं, ताकि भारत और चीन के साहित्य को पूरी दुनिया के लोगों तक पहुंचा सकूं।

इन हरकतों से पहचाने महिलाओं के सम्बन्ध बनाने की इच्छा

इस समय महिलाएं रखती संबध बनाने की इच्छा

पहले के मैक कंप्यूटर में होता था इनबिल्ड पोर्न गेम

OMG! ये लिपस्टिक है या और कुछ

ये 5 देश है सबसे मोटे लोगो का बसेरा

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -