जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली विदेशी महिला, हालत देख दंग रह गए अधिकारी

जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली विदेशी महिला, हालत देख दंग रह गए अधिकारी
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ सावंतवाड़ी तहसील के रोनापाल-सोनुर्ली के जंगल में रविवार को एक विदेशी महिला पेड़ से जंजीर से बंधी हुई पाई गई। महिला की स्थिति बहुत खराब थी तथा ऐसा प्रतीत होता है कि उसने कई दिनों से कुछ खाया-पीया नहीं था। प्रातः एक चरवाहे ने उसकी रोने की आवाज सुनी तथा उसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। तत्पश्चात, पुलिस जंगल में पहुंची और महिला को पेड़ से बंधा हुआ पाया।

महिला की पहचान ललिता कायी कुमार एस के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु की रहने वाली हैं, मगर वे अमेरिकी नागरिक हैं। महिला का दाहिना पैर जंजीर से एक पेड़ के तने से बांधा गया था। लंबे समय की बारिश और भूख की वजह से महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी। सावंतवाड़ी पुलिस ने महिला को जंजीर से मुक्त कराया तथा पहले सावंतवाड़ी उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सामाजिक कार्यकर्ताओं रूपा मुदराले, हेलेन निबारे एवं समीरा खलील ने महिला को स्नान कराया और उसकी देखभाल की। फिर महिला को आगे के उपचार के लिए ओरोस जिला चिकित्सालय भेजा गया।

सावंतवाड़ी पुलिस निरीक्षक अमोल चव्हाण ने बताया कि यह मामला बांदा की सीमा क्षेत्र का है, इसलिए बांदा पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर अधिक जानकारी देने से इंकार किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के पति के साथ आपसी झगड़े के कारण यह घटना घटी है। फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और न ही किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

मनु भाकर ने रचा इतिहास, बनीं ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर

अग्निवीरों को सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों ने किया आरक्षण का ऐलान

तगड़ी सुरक्षा भेदकर गर्लफ्रेंड को भगा ले गया बॉयफ्रेंड, बालिका गृह में मचा हंगामा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -